Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर में तिरंगा यात्राएं : इटारसी ग्राम पंचायत में लगा उलटा तिरंगा, जिलेभर में निकली यात्राएं

- बुधनी, रेहटी, भैरूंदा में निकाली गई भव्य रूप से तिरंगा यात्राएं

सीहोर। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सीहोर जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायतों में भी यात्राएं निकालकर अभियान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान कई खामियां एवं लापरवाही भी सामने आ रही हैं। पहले जहां भैरूंदा में फटे तिरंगे सामने आए तो अब बुधनी जनपद पंचायत के तहत आने वाली ग्राम पंचायत इटारसी सलकनपुर में ग्राम पंचायत की लापरवाही के कारण उलटा तिरंगा लगाकर यात्रा निकाल दी गई। ग्राम पंचायत इटारसी में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बच्चों की संख्या अधिक रही। इस दौरान उलटा तिरंगा लगा रहा। इधर सीहोर जिले के बुधनी, भैरूंदा, रेहटी सहित जिलेभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों, विद्यार्थियों सहित आमजन तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

भैरूंदा नगर में निकली यात्रा, नेताओं, अफसरों ने थामा तिरंगा, विद्याथी भी हुए शामिल –
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के भैरूंदा नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरूआत सीएम राईज स्कूल प्रांगण से हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कृषि संगोष्ठी भवन पहुंची। इस दौरान नेताओं, अफसरों ने भी तिरंगा थामा तो वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी अपनी भागीदारी की। भैरूंदा नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरूआत नगर के सीएम राइज स्कूल से प्रारंभ हुई और जेपी मार्केट, दुर्गा मंदिर चौराहा, बस स्टैंड होते हुए कृषि संगोष्ठी भवन पहुंची। यहां पर सामूहिक राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम् एवं भारत माता की जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर शासकीय और अशासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। साथ ही नगर के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद के अधिकारी और पार्षदगण सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी नागरिकों को अपने घर पर 15 अगस्त तक तिरंगा लहराने के लिए अपील करते हुए तिरंगा यात्रा का सामूहिक राष्ट्रगान के साथ में समापन किया गया।

बुधनी के ग्राम डुंगरिया में निकाली गई तिरंगा यात्रा-
78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस पर्व को 15 अगस्त 2024 तक मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 9 अगस्त 2024 से हुई। इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गत वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया था। इसके तहत बुधनी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम डुंगरिया में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें जनपद अध्यक्ष महेंद्र शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा द्वारा एक पौधा मां के नाम भी लगाया गया। इस दौरान जनपद सदस्य रमेश अहिरवार, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव एवं जनपद के खंड पंचायत अधिकारी, पीसीओ, एडीईओ, उपयंत्री मौजूद रहे।

रेहटी नगर परिषद, सीएम राईज स्कूल द्वारा निकाली यात्रा –
जिले के रेहटी नगर में नगर परिषद एवं सीएम राईज स्कूल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरूआत सीएम राईज स्कूल प्रांगण से हुई। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, सीएमओ आरके यादव, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा सहित नगर के गणमान्य नागरिक, सीएम राईज स्कूल के प्रभारी प्राचार्य चंद्रपाल चौहान सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। इस दौरान सीएम राईज स्कूल के विद्यार्थियों ने बैंड भी बजाया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष भी होते रहे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस सीएम राईज स्कूल पहुंची। यहां पर यात्रा का समापन किया गया।

आयोजित की जा रही अनेक गतिविधियां –
कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार जिलेभर में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस अभियान के तहत जिलेभर में तिरंगा रैली, तिरंगा यात्राएं, तिरंगा सभाएं, तिरंगा रंगोली, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा पेंटिंग, तिरंगा पोस्टर आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भैरूंदा, बुधनी, रेहटी, कोठरी, आष्टा सहित अन्य स्थानों पर भव्य तिरंगा रैलियां निकाली गई। इन रैलियों में स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिेकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की।

देश-भक्ति की भावना का संचार करने निकाली तिरंगा रैली-
आमजन देश भक्ति की भावना जागृत करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से ’हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस परेड ग्राउंड से तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, कलेक्टर प्रवीण सिंह, एसपी मयंक अवस्थी, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, एएसपी गीतेश गर्ग, एसडीएम तन्मय वर्मा सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी, परेड दल तथा 3000 से अधिक विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति का संचार करने वाले भारत माता की जय और वंदे मातरम नारों के उद्घोष के साथ रैली में नगर का भ्रमण कर नागरिकों को देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा रैली में अनेक समाज सेवी एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। रैली के समापन के अवसर पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सभी को तिरंगा फहराने की तथा स्वतंत्र सेनानियों, वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने और भारत के विकास तथा प्रगति के स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाईक रैली 14 अगस्त को –
नागरिकों में देश भक्ति की भावना जागृत करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से ’हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को सुबह 11.30 बजे बाईक रैली का आयोजन किया गया है। बाईक रैली सीहोर के आवासीय खेल परिसर से निकलेगी तथा इंग्लिपुरा, कोतवाली चौराहा, लीसा टाकीज चौराहा, अस्पताल चौराहा, गंगा आश्रम, बस स्टेट से सैकड़ाखेड़ी रोड होते हुए शहीद स्मारक में संपन्न होगा।

अंतिम रिहर्सल का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के लिए अंतिम रिहर्सल पुलिस परेड ग्राउंड में की गई। मुख्य अतिथि की भूमिका में कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने परेड की सलामी ली। रिहर्सल में स्कूली बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी देखी। फाइनल रिहर्सल के बाद कलेक्टर श्री सिंह ने समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित करने के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, एसपी गीतेश गर्ग, एसडीएम तन्मय वर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vitajte na našom webovom sídle, kde nájdete množstvo užitočných tipov a trikov týkajúcich sa každodenného života, kuchyne a záhradníctva. Naše články vám pomôžu objaviť nové spôsoby, ako zlepšiť váš domáci život a vychutnať si jedlá plné chuti. Okrem toho vám ponúkame aj užitočné informácie o pestovaní vlastných plodín a zeleniny, aby ste si mohli vychutnať čerstvé produkty priamo z vášho vlastného záhradného lôžka. Sme tu pre vás, aby sme vám pomohli objaviť nové cesty k zdravejšiemu a šťastnejšiemu životu. Vstúpte a nechajte sa inšpirovať! Ako efektívne čistiť okná bez chemikálií: 10 praktických Podvody obchodníkov: ako nás supermarkety Ako dosiahnuť mäkkú a jemnú hovädziu pečeň: správny čas Cuketové obálky: jednoduchý recept na zdravú alternatívu pita chleba 10 znakov, že vaše dieťa je Liečba alergie: experti radia, ktoré postupy sú účinné a Neobvyklé veci, ktoré nesmiete sušiť na Ako budovať dôveryhodný vzťah s tínedžerom: tipy na vyhýbanie Prečo nemecké ženy v domácnosti nepoužívajú saponát na Správny čas Menu pre májový víkend: recept na šťavnatý kurací Tipy na Ako udržať izbové rastliny nažive aj na dovolenke: praktický Zoznámte sa s našimi najlepšími tipmi a trikmi pre zdravší životný štýl, varenie s jednoduchými receptami a užitočné rady pre pestovanie vlastných plodín vo vašej záhrade. Objavte nové spôsoby, ako sa starať o seba a svoju rodinu, pripravovať chutné jedlá a mať úspech s pestovaním pestovín na vašom pozemku. S nami sa dozviete všetko, čo potrebujete pre zdravý a harmonický život plný radosti a spokojnosti.