News

ट्राइडेंट ग्रुप की ‘निर्मल नर्मदा’ पहल, बुधनी ब्रिज घाट पर की सफाई

​बुधनी। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा एक सराहनीय कदम उठाते हुए नर्मदा नदी के तट को स्वच्छ बनाने के लिए ‘निर्मल नर्मदा’ अभियान का आयोजन किया गया। बुधनी ब्रिज घाट पर आयोजित यह सफाई अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सफाई अभियान ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन पद्मश्री राजिंदर गुप्ता एवं सीएसआर प्रमुख मधु गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
पर्यावरण सप्ताह के दूसरे दिन ट्राइडेंट टीम ने इस ‘निर्मल नर्मदा’ अभियान को धरातल पर उतारा। इस खास दिन के जरिए प्रकृति और जल स्रोतों के संरक्षण का एक मजबूत संदेश समाज में दिया गया। अभियान में 250 से अधिक स्वयंसेवकों की भागीदारी रही। अभियान में ट्राइडेंट ग्रुप की मैनेजमेंट टीम और 150 से अधिक वॉलिंटियर्स ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पूरी टीम ने मिलकर घाट और उसके आसपास के क्षेत्र की सघन सफाई की। इस दौरान 5 ट्रॉली और 80 से ज्यादा बैग कचरा इकट्ठा किया गया। एकत्रित किए गए पूरे कचरे को उचित प्रबंधन के लिए नगर पालिका के अपशिष्ट प्रबंधन विभाग (Waste Management Department) को सौंप दिया गया।​ इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य जीवनदायिनी नर्मदा नदी की पवित्रता और स्वच्छता को बनाए रखना, पर्यावरण का संरक्षण करना और आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। ट्राइडेंट की टीम ने एकजुट होकर सामाजिक जिम्मेदारी की एक बेहतरीन मिसाल पेश की। ट्राइडेंट ग्रुप के इस प्रयास ने न केवल घाट को साफ किया गया, बल्कि वहां मौजूद स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को भी नदी व घाटों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। यह पहल ट्राइडेंट ग्रुप की सामाजिक कल्याण, पर्यावरण सुरक्षा और सामुदायिक विकास के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Molti blog personali nascono senza un piano editoriale, ma riescono comunque a costruire una voce riconoscibile. Capire quali scelte li rendono efficaci merita un'analisi più approfondita. A prima vista, preparare l'aiuola d'aglio a colpo luce accesa di notte, Con l'arrivo dell'autunno, un blog personale ritrova spesso ritmo quando racconta esperienze concrete e sincere.