
बुधनी। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा एक सराहनीय कदम उठाते हुए नर्मदा नदी के तट को स्वच्छ बनाने के लिए ‘निर्मल नर्मदा’ अभियान का आयोजन किया गया। बुधनी ब्रिज घाट पर आयोजित यह सफाई अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सफाई अभियान ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन पद्मश्री राजिंदर गुप्ता एवं सीएसआर प्रमुख मधु गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।