ट्राइडेंट लिमिटेड बुधनी की महामेगा सेल-2026 का शुभारंभ, 2 नवंबर तक मिलेगा खरीदारी का मौका
एसडीएम संजीव कुमार ने किया दीपावली मेले का उद्घाटन, होम टेक्सटाइल उत्पादों पर मिल रही विशेष छूट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले और स्वादिष्ट व्यंजन भी रहेंगे आकर्षण

सीहोर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए ट्राइडेंट लिमिटेड बुधनी की ओर से आयोजित ट्राइडेंट दीपावली महामेगा सेल-2026 का शुभारंभ बुधनी एसडीएम संजीव कुमार नागू के करकमलों से किया गया। क्षेत्रवासियों की विशेष मांग को देखते हुए इस वर्ष मेले की अवधि बढ़ाकर 10 दिन रखी गई है। मेला 2 नवंबर तक चलेगा। इसमें ट्राइडेंट के विश्वस्तरीय होम टेक्सटाइल उत्पाद विशेष छूट के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मेले के शुभारंभ के साथ ही खरीदारी और मनोरंजन के लिए लोगों को एक ही स्थान पर सुविधाएं मिल रही हैं। मेले में सिंगल और डबल बेडशीट, टॉवल, पिलो, पिलो कवर, दोहर, ब्लैंकेट और रजाई सहित विभिन्न उत्पाद आकर्षक छूट पर उपलब्ध हैं। ट्राइडेंट के उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता को ध्यान में रखते हुए मेले में परिवारों की जरूरतों के अनुरूप कई विकल्प रखे गए हैं। दीपावली के अवसर पर घरों को सजाने-संवारने और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी करने वाले लोगों के लिए यह मेला विशेष अवसर लेकर आया है।
ट्राइडेंट महामेगा सेल को केवल खरीदारी तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे परिवारों के लिए मनोरंजन का केंद्र भी बनाया गया है। मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था की गई है, वहीं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ खान-पान के शौकीनों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। आयोजकों के अनुसार मेले में आने वाले लोग खरीदारी के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों और मनोरंजन का आनंद भी ले सकेंगे। दीपावली के उत्सवी माहौल में आयोजित यह मेला क्षेत्र के लोगों को परिवार के साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करेगा।
ट्राइडेंट ने क्षेत्र को दिलाई वैश्विक पहचान
मेले के शुभारंभ अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार नागू ने ट्राइडेंट लिमिटेड की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी ने बुधनी और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यहां कार्यरत अनेक कर्मचारियों की मेहनत और लगन से विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार किए जाते हैं, जिन्हें लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्योग की पहचान उसके उत्पादों की गुणवत्ता के साथ-साथ उसमें काम करने वाले कर्मचारियों के परिश्रम से बनती है। ट्राइडेंट लिमिटेड ने अपने उत्पादों के माध्यम से क्षेत्र को पहचान दिलाने में योगदान दिया है। ऐसे आयोजन कंपनी और आम लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के साथ उपभोक्ताओं को उत्पादों को देखने और खरीदने का अवसर भी देते हैं।

सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा मेला
ट्राइडेंट लिमिटेड बुधनी की महामेगा सेल-2026 प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। मेला 2 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रवासी बेडशीट, टॉवल, दोहर, ब्लैंकेट और रजाई सहित विभिन्न होम टेक्सटाइल उत्पादों की खरीदारी विशेष छूट पर कर सकेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बच्चों के झूलों और खान-पान की सुविधाओं का आनंद भी ले सकेंगे। दीपावली के अवसर पर आयोजित यह महामेगा सेल स्थानीय लोगों के लिए खरीदारी और मनोरंजन का एक विशेष आकर्षण बन रही है।



