Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सोहनखेड़ा में चोरी करने वाले दो आदतन चोर गिरफ्तार, 1.5 लाख का माल बरामद

सीहोर। बिलकिसगंज थाना पुलिस ने ग्राम सोहनखेड़ा में दो माह पूर्व हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1.02 लाख रुपये नगद और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पकड़ाए गए दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोहनखेड़ा निवासी गीता बाई राठौर ने 8 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादिया ने बताया था कि 1 और 2 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने उनके घर के किचन में रखे 3 लाख 50 हजार रुपये नगद, तीन जोड़ी चांदी की पायल और एक चांदी का झूमर चोरी कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
कड़ाई से पूछताछ में उगला सच
एसपी सोनाक्षी सक्सेना, एएसपी प्रशांत चौबे और एसडीओपी पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप सिंह मीणा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान कनेरिया थाना इछावर निवासी हेमंत मीणा उर्फ गोलू और राहुल मीणा के बयानों में अंतर पाया गया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए माल में से 1,02000 रुपये नगदी, तीन जोड़ी पायल और एक झूमर (कीमत लगभग 48000 रुपये) कुल बरामदगी लगभग 150000 रुपये का माल जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button