Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

गणेश विसर्जन के दौरान दो दिन में दो युवकों की डूबने से मौत

सीहोर। गणेश उत्सव का उल्लास दो परिवारों के लिए पल भर में मातम में बदल गया। जिले में प्रतिमा विसर्जन के दौरान लगातार दो दिनों में दो दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। शनिवार को पार्वती नदी में विसर्जन के दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से बिजौरी का 27 वर्षीय ललित नागर लापता हो गया था, जिसका शव रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। वहीं इससे एक दिन पहले शुक्रवार को सीलखेड़ा के पास खदान के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 16 वर्षीय अतुल अहिरवार की जान चली गई।
बता दें शनिवार को बिजौरी गांव का रहने वाला 27 वर्षीय ललित नागर अपने भाइयों और परिजनों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में गणेश प्रतिमा लेकर मुंडला गांव के पास पार्वती नदी के घाट पर विसर्जन के लिए गया था। विसर्जन करते समय ललित नदी के गहरे हिस्से में चला गया और पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसए एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। शनिवार को कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा था। रविवार सुबह दोबारा शुरू किए गए अभियान में ललित का शव बरामद कर लिया गया।
खदान के गड्ढे में समाया 16 साल का अतुल
शुक्रवार सुबह सीलखेड़ा गांव में बच्चों द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने 5-6 बच्चे गांव से करीब 2-3 किलोमीटर दूर सीलखेड़ा और मुंगावली के बीच स्थित एक खदान के गड्ढे पर चले गए थे। गहराई ज्यादा होने के कारण 16 वर्षीय अतुल अहिरवार पानी में डूब गया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने अतुल को बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोराहा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार आकाश महंत के अनुसार गांव के बड़े तालाब में विसर्जन की व्यवस्था थी,े लेकिन बच्चे खदान के गड्ढे पर चले गए। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button