Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अंबर नदी में मिली अज्ञात युवती की लाश, भेरूंदा के नंदगांव में सनसनी

सीहोर। भेरुंदा क्षेत्र के ग्राम नंदगांव के पास से बहने वाली अंबर नदी में बुधवार को उस समय हडक़ंप मच गयाए जब ग्रामीणों ने पानी में एक अज्ञात युवती का शव उतराते हुए देखा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है, जिसे लेकर पुलिस ने पूरे जिले और पड़ोसी थानों में हुलिया साझा कर अलर्ट जारी किया है।
भेरूंदा एसडीओपी रोशन जैन ने बताया कि बुधवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि नंदगांव के पास नदी के पानी में एक लडक़ी का शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। युवती की उम्र और पहनावे के आधार पर पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।
शिनाख्त के बाद ही होगा पोस्टमार्टम
मृतका की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार नियमानुसार शव को सुरक्षित मर्चुरी में रखवा दिया गया है। एसडीओपी ने बताया कि मृतका के परिजनों के मिलने और शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हादसे या साजिश की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने प्रथम दृष्टया आशंका जताई है कि युवती की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई होगी। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। क्या यह कोई हादसा है, खुदकुशी है या इसके पीछे कोई और कारण है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त होने के बाद ही साफ हो पाएगा। भेरूंदा थाना पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button