Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, युवक पर लाठी-रॉड से हमला, हालत गंभीर, भोपाल रफेर

सीहोर। जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम सेवनिया में रविवार रात जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और लोहे की रॉड निकल आईं। इस झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत में भोपाल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अस्पताल में भर्ती पीडि़त युवक ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने घर के ठीक सामने पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे रोक लिया। हमलावरों की संख्या लगभग छह थी जिनमें लखन, जितेंद्र, नवीन, राहुल और अभिषेक शामिल थे। पीडि़त का आरोप है कि इन सभी ने मिलकर उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी व लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने के कारण युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
10 साल पुराना है जमीनी विवाद
घायल युवक के अनुसार दोनों परिवारों के बीच जमीन और उसके बीच से निकलने वाले रास्ते को लेकर पिछले 10 सालों से कोर्ट-कचहरी और आपसी विवाद चल रहा है। आरोपी पक्ष अक्सर रास्ते से निकलने की बात को लेकर टोकता था और हस्तक्षेप करता था। रविवार रात भी इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया।
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दर्ज किए बयान
घटना की भनक लगते ही गांव में हडक़ंप मच गया। परिजनों ने घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल भोपाल रेफर कर दिया। इधर वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button