Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

विपुल यादव को अभा कांग्रेस सेवा दल सीहोर के जिला मुख्य संगठक की जिम्मेदारी

सीहोर। कांग्रेस पार्टी में लगातार संगठनात्मक नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल में भी नियुक्तियां की गईं हैं। इनमें सीहोर जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल जिला मुख्य संगठक की जिम्मेदारी युवा नेता विपुल यादव को दी गई है। विपुल यादव इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं। उन्होंने यूथ कांग्रेस से राजनीतिक पारी शुरू की थी। वे यूथ कांग्रेस में विधानसभा उपाध्यक्ष, बुधनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। अब पार्टी ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है। उनके अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल में मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मुकेश ठाकुर को दी गई है तो वहीं सह-मीडिया संयोजक किशोर धुलधोये बनाए गए हैं। इसी तरह से संचार संयोजक लुकमान अली, सह-संचार संयोजक विजय जोहरी को नियुक्त किया गया है। जिला मुख्य संगठकों में आशुतोष कोठारी हरदा, अनिल शर्मा उज्जैन ग्रामीण, डॉ. चेनसिंह चौधरी उज्जैन शहरी, सुभाषचंद्र माहौर मुरैना शहरी, परवीन पाटीदार रतलाम ग्रामीण, महेश जैन रायसेन, विपुल गिरीश यादव सीहोर, जैसिंह राठौड़ आगर, सोनवीर यादव भिंड ग्रामीण, सुधीर दुबे सोनू जबलपुर शहरी, विमलचंद्र जैन खरगोन, शैलेष आनंद चौबे बड़वानी, दीपक तिवारी कटनी ग्रामीण, स्नेहल चौधरी बुरहानपुर ग्रामीण, राम वर्मा खंडवा शहरी, राजकुमार कठवास खंडवा शहरी, बरमेंद्र प्रताप सिंह सतना शहरी, शिवम सिंह परिहार सतना ग्रामीण को बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button