Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अचानक बदला मौसम का मिजाज, दोपहर में हुई झमाझम बारिश से खिले चेहरे, उमस से मिली राहत

सीहोर। शहर के लोगों को जिस सुकून की तलाश थी, आखिरकार वह सोमवार को मिल ही गया। दोपहर 1 बजे के करीब अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर में शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। इस बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। ठंडी हवाओं और बारिश की फुहारों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया, जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे।
बता दें जिले भर में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। भू अभिलेख शाखा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस साल 1 जून से लेकर 22 जून तक जिले में कुल 70.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं अगर सिर्फ पिछले 24 घंटों की बात करें तो जिले में औसतन 5.9 मिलीमीटर पानी गिरा है।
सबसे अधिक भैरुंदा में बारिश
जारी आंकड़ों के अनुसार भैरूंदा में सबसे अधिक 119.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इछावर में 113.0 मिलीमीटर, सीहोर 86.4 मिलीमीटर, बुधनी में 74.5 मिलीमीटर, आष्टा में 62.0 मिलीमीटर, श्यामपुर में 37.8 मिलीमीटर, रेहटी में 34.6 मिलीमीटर और जावर में सबसे कम 31.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बता दें यह झमाझम बारिश सिर्फ आम लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि जिले के किसानों के लिए भी राहत लेकर आई है। खरीफ की फसलों की बोवनी के लिए खेतों को पर्याप्त नमी की जरूरत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, da je za dober obrok pogosto dovolj že nekaj preprostih sestavin. Kako jih smiselno združiti, je vredno podrobneje raziskati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Na videz sprijeta ajdova kaša Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj manj soli, a to ne deluje vedno. Bolj pomaga, da jed obogatimo s svežimi zelišči, stročnicami in sezonsko zelenjavo ter tako dobimo okus, ki nas res nasiti.