Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मौसम का यू.टर्न, 44 डिग्री की तपिश के बीच आंधी-बारिश की दस्तक

सीहोर। जिले में आज शनिवार को प्रकृति के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। दोपहर तक जहां सूरज की तपिश और भीषण लू ने लोगों को बेहाल कर रखा था, वहीं दोपहर बाद अचानक बदले मौसम के मिजाज ने भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। महज 15 मिनट के भीतर धूल भरी आंधी और रिमझिम फुहारों ने जिले का तापमान नीचे गिरा दिया और मौसम खुशनुमा हो गया।
बताि दें मंगलवार सुबह से ही सूर्यदेव के तेवर बेहद तल्ख थे। दोपहर 3 बजे तक जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आलम यह था कि सडक़ों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा और लोग लू के थपेड़ों से बचने के लिए घरों और दफ्तरों में दुबके रहे। झुलसाने वाली गर्मी के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आ रहा था।
15 मिनट में बदल गया मंजर
सवा तीन बजे के आसपास कुदरत ने अचानक करवट ली। देखते ही देखते आसमान में काले घने बादलों ने डेरा डाल दिया और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि रास्ते में धूल के गुबार के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के कारण पेड़ों की टहनियां टूटने की भी खबरें सामने आई हैं।
बारिश की फुहारों ने घोली ठंडक
आंधी के थमते ही जिले के कई ग्रामीण और शहरी इलाकों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। करीब 15 से 20 मिनट के इस मौसमी बदलाव ने फिजा में ठंडक घोल दी। गर्मी से बेहाल लोग घरों से बाहर निकल आए और सुहावने मौसम का आनंद लिया। शाम होते-होते ठंडी हवाएं चलने से लोगों को उमस और तपिश से बड़ी राहत मिली है।
अगले दो-तीन दिन ऐसा ही रहेगा मिजाज
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार यह बदलाव स्थानीय मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने के कारण हुआ है। अचानक बढ़ी गर्मी और नमी के मेल से ऐसे हालात बनते हैं। विभाग का अनुमान है कि आगामी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Da fuori, un blog personale sembra spontaneo, ma richiede scelte precise. Vale la pena approfondire come costruirlo. Caffè zuccherato o dolcificante alternativo Il davanzale sempre umido? Ecco Ogni mattina il caffè si raffredda accanto alla tastiera, mentre nascono idee per un blog personale capace di raccontare passioni, dubbi e piccole scoperte.