Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

रेहटी महाविद्यालय में हुआ वेबिनार का आयोजन, बताई आदिवासियों के योगदान की गाथा

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर भी हुआ आयोजन

रेहटी। शासकीय महाविद्यालय रेहटी में ‘भारत की विकास यात्रा में जनजातियों का राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक योगदान एवं वर्तमान परिदृश्य’ विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली गढ़वाल के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम के संयोजक आईक्यूएसी प्रभारी मनोज राठौर के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संजीव कुमार पांडे एवं डॉ. पूनम शर्मा उपस्थित रहे। अन्य वक्ताओं के रूप में डॉ. माधवी लता दुबे, डॉ. कालिनाथ झा, डॉ. विनोद कुमार अड़लक उपस्थित रहे। वेबिनार में आदिवासी जननायकों के इतिहास से परिचय कराया गया तो वहीं उनकी गाथा का वर्णन भी हुआ। कार्यक्रम में शैक्षणिक स्टाफ, प्राध्यापक, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शोधार्थियों ने ऑनलाईन जुड़कर सहभागिता की। इससे पहले वेबिनार का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवन के साथ ही पूरम साहू द्वारा मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भावना शर्मा एवं डॉ. डॉली दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का तकनीकि संचालन मनीष मोनिया, भीम चौहान एवं पूनम साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम मंे मुख्य वक्ता एवं वक्ताओं के व्याख्यान के बाद कुछ शोद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों द्वारा अपने शोध पत्रों का प्रस्तुतिकरण किया गया। अंत में प्राचार्य द्वारा सभी के प्रस्तुतिकरण का निष्कर्ष एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। मनोज राठौर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम उपरांत सभी को कार्यक्रम में सहभागिता एवं शोध पत्र प्रस्तुतिकरण हेतु ऑनलाईन प्रमाण-पत्र जारी किए गए। इस कार्यक्रम की डिजिटल ई-बुक जारी करने की जानकारी सभी के साथ साझा की गई। यह डिजिटल ई-बुक शुरू करने के क्षेत्र में सराहनीय पहल साबित होगी।
विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर भी हुआ आयोजन-
रेहटी स्थित शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य अंजलि गढ़वाल के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ मनोज राठौर के नेतृत्व में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण, दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान कॉलेज छात्राएं नीलू धुर्वे, कशिश, अंकिता धनवारे द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान बाल एवं निःशक्त कल्याण, युवाओं को रोजगार, व्यवसाय, पुनर्वास कार्यक्रम, छात्रवृत्ति, शिक्षा प्रोत्साहन राशि, निःशक्त वरिष्ठ नागरिक, बाल एवं निराश्रित, निर्धन जन सहयोग सहित अन्य विषयों पर व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम के संयोजक एवं मुख्य वक्ता डॉ. मनोज राठौर रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ. प्रभा रघुवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्य वक्ताओं में डॉ. पुनीत कुमार मालवी, डॉ. नाहिद जहां सिद्धिकी, डॉ. दीपक कुमार रजने, डॉ. डाली दुबे, डॉ. निखिलेश कुमार जैन, डॉ भावना शर्मा, डॉ मंजूलता नागरे ने भी विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजलि गढ़वाल ने छात्र-छात्राओं को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के महत्व को बताते हुए सामाजिक समानता से परिचय कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se jeseni zrak ohladi, mi zadišijo jedi iz pečice, pripravljene iz preprostih sezonskih sestavin. Njihov okus in hranilnost sta vredna podrobnejše pozornosti. Boljše kot kuhanje ali pečenje: cvetačne palačinke Na prvi pogled je priprava takšnih jedi videti skoraj preprosta, a prav majhne podrobnosti naredijo veliko razliko. Izberite sveže sestavine, dodajte malo domišljije in uživajte v vsakem grižljaju.