Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

डॉक्टर मेहरबान सिंह का तबादला हुआ तो भावुक होकर दी विदाई

लगातार 16 साल तक की लोगों की सेवा, अब हुआ राजगढ़ जिले में तबादला

रेहटी। यूं तो शासकीय सेवा में तबादला एक आम प्रक्रिया है, लेकिन रेहटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक डॉक्टर का जब तबादला हुआ तो हर कोई मायूस हुआ हो उठा। दरअसल 16 साल तक रेहटी के शासकीय हॉस्पिटल में लोगों की सेवा करने वाले डॉक्टर मेहरबान सिंह का प्रमोशन हो गया। प्रमोशन के बाद उन्हें राजगढ़ जिले में पदस्थ किया गया है। अब उनकी रेहटी से विदाई हुई तो इस विदाई की बेला में हर कोई मायूस नजर आया। डॉक्टर मेहरबान सिंह पिछले करीब 16 सालों से रेहटी के शासकीय अस्पताल में सेवा दे रहे थे। उनके कार्यकाल में रेहटी के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके कार्यकाल में ही अस्पताल का नया भवन बना तो वहीं इसे सामुुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र का दर्जा भी प्राप्त हुआ। अस्पताल का नाम कई श्रेणियों में मध्यप्रदेश सहित देश में ऊंचा हुआ। डॉक्टर मेहरबान सिंह ने सबसे ज्यादा सेवा उस कोरोना काल में की, जब हर कोई अपने आसपास मौतें ही मौतें देख रहा था, लेकिन डॉक्टर मेहरबान सिंह एवं उनकी टीम ने दिन-रात हॉस्पिटल में रहकर लोगों की सेवा की और कई लोगों की जान बचाई। अब जब उनकी यहां से विदाई हुई तो रेहटी तहसील के करीब 103 गांवों के लोग परेशान हो उठे। डॉक्टर मेहरबान सिंह के कार्यकाल में अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया गया।
अमरनाथ यात्रा में भी लगी थी ड्यूटी-
डॉ मेहरबान सिंह न सिर्फ रेहटी में लोगों की सेवा में रत रहे, बल्कि उन्हें प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा के दौरान वहां जाने वाले लोगोें की सेवा के लिए भी तैनात किया। वे वहां करीब 15 दिनों तक रहे एवं अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओें की सेवा की। इस दौरान उन्होंने कई गंभीर मरीजों को ठीक किया एवं उनकी दुआएं लीं। इसके अलावा भी डॉ. मेहरबान सिंह की कई बार स्पेशल ड्यूटी लग चुकी हैं। वे कई मौकों पर कैंप एवं इमरजेंसी में अपनी सेवाएं दे चुकेे हैं। उनके कार्यकाल में ही रेहटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया गया।
जगह-जगह हुए आयोजन, दी विदाई-
16 वर्षों तक रेहटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रहे डॉ. मेहरबान सिंह का राजगढ़ जिले में तबादला होने पर रेहटी नगर में कई जगह उनका विदाई कार्यक्रम रखा गया। रेहटी नगर परिषद द्वारा भी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौैरान रेहटी नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, उपाध्यक्ष अर्जना राजीव शर्मा, वरिष्ठ पार्षद गजराज सिंह चौहान, भगवत सिंह ठाकुर, महेश हरियाले सहित भाजपा केे वरिष्ठ नेता रामगोपाल टेलर, मनोहरलाल माहेश्वरी, नगर परिषद के सीएमओे वैभव देशमुख, इंजीनियर बलराम सिंह कुशवाह, दिलीप गुप्ता, जगदीश चौैहान, जीवन चौहान सहित अन्य कर्मचारी, पार्षदगण भी मौैजूद रहे। इधर नगर की चौपड़ा कालोनी स्थित कम्यूनिटी हाल मेें दुर्गा उत्सव समिति सहित समस्त कालोनीवासियोें ने भी आयोजन करके डॉ. मेहरबान सिंह कोे विदाई दी। इसके बाद ढोेल-बाजे के साथ अस्पताल तक उनका जुलूस भी निकाला। इस दौरान फूलों की वर्षा भी की गई। रेहटी प्रेस क्लब द्वारा भी डॉ. मेहनबान सिंह को शाल, श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया एवं उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा भी की।
भारत हॉस्पिटल के संचालकों ने भी किया सम्मान, दी विदाई
इधर रेहटी नगर के सर्वसुविधायुक्त भारत हॉस्पिटल के संचालक अशोक चंद्रवंशी, दीपक चंद्रवंशी एवं धर्मेंद्र दीवान ने भी डॉक्टर मेहरबान सिंह की पदोन्नति पर जहां उन्हें बधाई दी तोे वहीं मां नर्मदा का स्मृति चिन्ह, शाल, श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया एवं उन्हें दुखी मन से विदाई भी दी। भारत हॉस्पिटल के संचालकों ने बताया कि डॉ. मेहरबान सिंह द्वारा लगातार रेहटी नगर केे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रहकर सेवा की मिसाल कायम की गई है। उन्होेंने विपरीत परिस्थितियोें में भी अपना सेवा कार्य जारी रखा एवं नगर के अस्पताल को एक नई पहचान दी। संचालकों द्वारा बताया गया कि उनके कार्यकाल में रेहटी अस्पताल ने कई उंचाइयों को छुआ है। हालांकि डॉ. मेहरबान सिंह का प्रमोशन हुआ है यह तोे खुशी की बात हैै, लेकिन उनका यहां से जाना सभी के लिए दुखदायी है। उनकी कमी रेहटी नगर सहित रेहटी तहसील के ग्रामीणोें कोे भी खलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vyzkoušejte tyto skvělé triky pro úspěšné vaření, zahradničení a každodenní život! Na našem webu najdete mnoho užitečných rad a receptů, které vám usnadní každodenní život. Zlepšete své dovednosti v kuchyni, naučte se vytvořit skvělé jídlo a získávejte tipy pro pěstování záhonů a zahradničení. Sledujte naše články a videa, které vám přinesou inspiraci a nové nápady pro váš každodenní život. Buďte šťastní a kreativní s našimi tipy a triky! Jaký je rozdíl mezi Jen ti nejpozornější najdou 3 rozdíly za 13 sekund: skládačka Optický klam vrabec čiha v magnólii, který otestuje IQ Hra "Pouze géniův najdou slovo scythe Super hádanka: najdete 3 rozdíly na obrázku Která sklenice se Které auto se Najděte slovo "cherry" za 8 sekund: Velmi obtížná Rebus pro Jaký je rozdíl mezi dvěma želvami: najdete 6 rozdílů do Kde je mimozemšťan? 5sekundová hádanka, která každého zmátе Hra s nejpozornějšími najde slovo "rezort" za Nejlepší tipy pro vaši kuchyň a zahradu! Objevte skvělé triky, recepty a užitečné články, které vám pomohou v každodenním životě. Sledujte nás pro inspiraci a nové nápady každý den!