Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

भगवान श्रीपरशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर हुई पूजा-अर्चना, 4 मई को निकलेगा भव्य चल समारोह

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सीहोर एवं रेहटी में मनाया गया भगवान श्रीपरशुराम का जन्मोत्सव

सीहोर। भगवान श्रीपरशुराम के जन्मोत्सव अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज सीहोर द्वारा सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला में श्रीपरशुरामजी का अभिषेक करके पूजा-अर्चना एवं आरती की गई, जिसमें पंडित प्रदीप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। इधर सर्व ब्राह्मण समाज रेहटी द्वारा भी समाज की धर्मशाला में भगवान श्रीपरशुरामजी की पूजा-अर्चना के बाद आरती की गई। इस दौरान सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया एवं प्रसादी का वितरण भी हुआ। अब सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 4 मई को सीहोर एवं रेहटी में भव्य चल समारोह भी निकाला जाएगा, जिसमें समाजजनों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
सीहोर में शामिल हुए पंडित प्रदीप मिश्रा सहित समाजजन-
श्रीपरशुराम जन्मोत्सव के मौके पर खजांची लाईन स्थित सर्व ब्राह्मण धर्मशाला सीहोर में आयोजित आयोजन में महिला, पुरुषों सहित युवा एवं बच्चे भी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सहित विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति भी उपस्थित हुए, जहां उन्होंने भगवान परशुरामजी की मूर्ति का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में परशुराम जन्म उत्सव पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य शोभा यात्रा दिनांक 4 मई 2025 को शहर में निकली जाएगी, जिसमें समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में चल समारोह में सम्मिलित होने की अपील की है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव पूज्यनीय रहा है। निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को सफल बनने में नगर पालिका द्वारा जो भी संभव हो सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जनों में सर्व ब्राह्मण हितकारिणी संस्थान के अध्यक्ष पं.मनोहर शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं.दीपक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, चल समारोह अध्यक्ष पं.मनीष-कैलाश चन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष पं.महेश दुबे, चल समारोह के युवा अध्यक्ष पं. रजत विश्वप्रसाद व्यास, समाज के महामंत्री पं.रमाकांत समाधिया सहित ओमप्रकाश तिवारी, सुभाष शर्मा मावा, विनय भटेले, अनिल पालीवाल, हरिओम शर्मा दाऊ, हरीश शिठा, रूपेश तिवारी, गोविन्द शर्मा, प्रहलाद दास शर्मा, रवि पारे, प्रशांत पाठक, आशीष शर्मा, अजय व्यास, प्रवीण तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, राकेश शर्मा महांकाल, राजेश मोहन शर्मा, राजेश तिवारी, नविन मिश्रा, योगेश शोत्रिय, आदित्य उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
रेहटी में हुआ सुंदरकांड का आयोजन-
भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सीहोर जिले के रेहटी में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में पूजा-अर्चना के साथ आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान संुदरकांड भी किया गया। अब 4 मई को नगर में भव्य चल समारोह भी निकाला जाएगा, जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज के महिला, पुरूष, युवा बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनय पालीवाल ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। अब 4 मई रविवार को चल समारोह निकाला जाएगा, जिसमें भगवान परशुराम को रथ पर विराजमान किया जाएगा। इस दौरान घोड़े, बग्गी भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीपरशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर हर वर्ष चल समारोह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी इसका आयोजन किया गया है। इसके लिए रेहटी नगर सहित तहसील के गांवों में निवासरत ब्राह्मण समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button