Newsसीहोर

पहलवानों ने खेले दाव-पेंच, एक-दूसरे को चटाई धूल

संकल्प नशामुक्ति केंद्र में चल रही खेल प्रतियोगिता में हुआ दंगल का आयोजन

सीहोर। राष्ट्रीय खेल दिवस महोत्सव के अंतर्गत शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में इन दिनों विभिन्न खेलों का आयोजन श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को खेल परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस मौके पर यहां पर मौजूद केन्द्र के संचालक राहुल सिंह, प्रभारी नटवर कुशवाहा सहित अन्य खेल प्रेमियों ने यहां पर मौजूद पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। यहां पर चले दंगल में पहलवानों ने अपने विरोधी को पलक झपकते ही धूल चटा दी। देखने वालों ने दंगल का जमकर लुत्फ लिया। पहलवानों ने जमकर एक-दूसरे पर दांव-पेंच चले।
केन्द्र के संचालक राहुल सिंह ने बताया कि शहर सहित आस-पास के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने के लिए विगत कई माह से केन्द्र और श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में खेल गतिविधियों का संचालन खेल परिसर में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गुरुवार की दोपहर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपने दाव-पेंच दिखाए। इसके अलावा शुक्रवार को बाक्सिंग और अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सबसे रोमांचक कुश्ती दिनेश चंद्रवंशी और मोहम्मद आदिब सईद के मध्य हुई, जिसमें दिनेश ने फुर्ती के साथ पलक झपकते ही धूल चटा दी। इसके अलावा अन्य मुकाबले में सूरज शर्मा और कमल वर्मा के मध्य कुश्ती में सूरज शर्मा ने जीत हासिल की। वहीं सौरभ चौधरी ने कृष्णकांत खिंची को हराया। जूनियर वर्ग में यामिन राठौर और संतोष यादव के मध्य भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, करीब तीन मिनट तक चले इस कुश्ती में यामिन राठौर ने जीत हासिल की। एक अन्य मुकाबला खेलन सिंह ठाकुर और सचिन चौकसे के मध्य हुआ। इस कुश्ती में खेलन सिंह ठाकुर विजय रहे। अंत में यहां पर मौजूद दंगल के आयोजकों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर उत्साहवर्धन किया। शुक्रवार को क्रिकेट और बाक्सिंग के मुकाबले खेले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des amis ne fonctionnent pas toujours en cuisine, surtout pour recréer un plat de restaurant. Quelques astuces méritent donc d'être étudiées plus en détail. fumée de cuisson quelle huile choisir l'astuce discrète pour une pâte friable aubergines coréennes aux légumes croquants moisissures, stockage et âge du pu-erh se fier aux copains pour les reconnaître On sale presque tous trop tôt, puis on s'étonne d'une pâte sèche. Laissez-la reposer quelques minutes et préparez la garniture pendant ce temps : le résultat sera bien plus moelleux.