Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

प्रताडऩा से तंग आकर युवक ने की थी आत्महत्या, पुलिस ने पत्नी सहित 3 मुख्य आरोपियों को भेजा जेल

मरने से पहले मृतक मनीष ने वीडियो बनाकर बयां किया था दर्द

सीहोर। थाना गोपालपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम किशनपुर में एक युवक द्वारा प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। मृतक द्वारा मरने से ठीक पहले बनाए गए वीडियो और मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले की मुख्य आरोपी पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनपुर निवासी मृतक मनीष पंवार ने खुदकुशी करने से पहले एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उसने कीर्तन यादव, अपनी पत्नी अंकिता पंवार, संध्या यादव और राहुल पारले पर लगातार परेशान करने और प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। वीडियो सामने आने के बाद थाना गोपालपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
जांच में अड़ीबाजी और उकसाने का मामला आया सामने
पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के निर्देशन और एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में गोपालपुर थाना प्रभारी ने जांच आगे बढ़ाई। परिजनों के बयान और मृतक के वीडियो अवलोकन के आधार पर पुलिस ने पाया कि आरोपियों द्वारा मृतक को प्रताडि़त और अंडीबाजी व उकसाया जा रहा था। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ धाराओं में इजाफा करते हुए मामला दर्ज किया है।
एक आरोपी पहले से जेल में
मामले की विवेचना करते हुए पुलिस ने कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की। पुलिस ने 23 जुलाई को मामले के एक आरोपी राहुल पारले को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जो वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। अब दो अगस्त को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी कीर्तन यादव, पत्नी अंकिता पंवार और संध्या यादव को गिरफ्तार किया। सोमवार को तीनों मुख्य आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button