राजनीतिक

लालटेन और कमल के बीच लटके हुए हैं नीतीश: प्रशांत किशोर

पटना । चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधा है। बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बनाने में जुटे किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार लालटेन और कमल के बीच डोल रहे हैं। अपनी जन सुराज पदयात्रा के दौरान बिहार के पूर्वी चंपारण के कुदरकट पंचायत के धापहर गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नेताओं ने बिहार को ऐसा बना दिया है कि लोग ‎हिंदू-मुस्लिम और उम्मीदवार की जाति देखकर वोट देते हैं। मतदाता आज शिक्षा स्वास्थ रोजगार बेहतर भविष्य के लिए वोट नहीं करते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार लालटेन और कमल के बीच लटके हुए हैं। नीतीश का कोई एक निर्णय नहीं होता वे कभी लालटेन (राजद) तो कभी कमल (भाजपा) की ओर अपना झुकाव बनाए रखते हैं। किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार अपने फायदे के हिसाब से अपना आधार परिवर्तित करते रहते हैं। हर बार मतदान के कुछ दिन पहले आकर लोगों से वादे करते और मतदान के बाद जिले से गायब हो जाते हैं। नेताओं पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि राज्यों के नेता चुनाव जीतने के बाद हेलीकॉप्टर की सवारी का मजा लेते हैं और यही रवैया वह पुन: दोहराते हैं लेकिन बिहार में बदलाव के नाम पर एक ईंट भी नहीं बदलते हैं। उनका मकसद बिहार को इतना विकसित बनाना है कि दूसरे राज्य के लोगों की सोच में रोजगार व शिक्षा के लिए बिहार का ख्याल सबसे पहला हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získat tipy a triky pro zlepšení vašeho života! Zde najdete užitečné rady pro vaření, přírodní léčení a zahradničení. Buďte inspirativní a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje efektivněji. S našimi články se naučíte, jak si užívat život plněji a s radostí! Vejcová snídaně v pita chlebu sýrem Tajný nepřítel Užitečné tipy pro vaši zahradu a kuchyni: Objevte nové recepty, lifestylové triky a rady pro údržbu zahrady. Vše, co potřebujete vědět pro zdravý a šťavnatý zahradní obdělek.