राजनीतिक

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जैकेट में दिखे राहुल गांधी..

जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन है। कठुआ में यात्रा बारिश के बीच हो रही है। इसके बाद भी लोगों में उत्साह बना हुआ है। कड़ाके की ठंड के बीच राहुल गांधी ने जैकेट पहन लिया है। यात्रा सुबह 8 बजे हटली मोड से शुरु हुई, जो अरोडिया तक चलेगी। इस बीच राहुल 16 प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात भी करेंगे।कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कल शाम जम्मू कश्मीर पहुंची थी। पंजाब को जम्मू कश्मीर से जोड़ने वाले रावि पुल को पार कर यात्रा प्रदेश की धरती पर पहुंची।

नेकां नेता फारुक अब्दुल्ला, शिवसेना नेता संजय राउत, जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने यात्रा का अभिनंदन किया।इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वह कहना चाहते हैं कि आप किसी भी धर्म जात के हो, बच्चे या बुजुर्ग हो आप इस देश के हैं। उन्होंने कहा,' मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। मेरे दिल में आपके लिए मोहब्बत है।अगले नौ दस दिन आपके दिल का दर्द जो दुख है, उसे बांटने आया हूं।'

भारत जोड़ो यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिंदोस्तान के सामने नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे हैं। सरकार ने इस देश को रोजगार देने वाले छोटे मध्यम व्यवसायियों को खत्म कर दिया। नतीजा यह हुआ है कन्याकुमारी से कश्मीर तक युवाओं के मुंह में एक शब्द है बेरोजगारी, बेरोजगार, बरोजगारी।उन्होंने कहा, 'यह देश अपने युवाओं, अपने बच्चों को झूठ बोल रहा है। इंजीनियर, वकील बन सकते हो या फिर आईएएस, सेना में जा सकते हो। लेकिन सच्चाई यह है कि करोड़ों बच्चों में से एक दो प्रतिशत ही यह पद हासिल करेंगे। आज के हिंदोस्तान में बाकी बेरोजगार होंगे, मजदूरी करेंगे।'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skvelé tipy a triky pre zlepšenie vášho každodenného života, šikovné kuchárske recepty a užitočné články o záhradkárstve - to všetko nájdete na našom webe. Nechajte sa inšpirovať a objavujte nové spôsoby, ako si uľahčiť život a využiť svoj čas efektívne. Sledujte nás a získajte užitočné rady pre každý deň! Riešte extrémne ťažkú hádanku: nájdite vzácnu sovu za 11 sekúnd Rýchly génius: Náročná Kto je skutočným otcom dieťaťa: rýchla Objavte najlepšie tipy a triky pre zlepšenie vášho každodenného života! Užitočné rady pre varenie, domáce remeslá a záhradkárske nápady vám pomôžu starať sa o svoj domov a záhradu s ľahkosťou. Čítajte naše články a získajte užitočné informácie pre vaše každodenné potreby.