राजनीतिक

राहुल ने अचानक लंदन से सोनिया को मिलाया फोन

लंदन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ब्रिटेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी से बात कराई है। फोन पर हुई बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सबसे पुराने दल को सत्ता में वापस लाने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। लंदन की यात्रा कर रहे राहुल गांधी ने 'इंडिया ओवरसीज कांग्रेस' ब्रिटेन के सदस्यों के साथ मुलाकात के दौरान पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को अचानक से फोन मिला दिया। तब सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। राहुल गांधी ने आइओसी ब्रिटेन टीम के सदस्यों से पार्टी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने और उनके विचार सुनने के लिए शनिवार को उनके साथ बैठक की। आइओसी ब्रिटेन के प्रमुख कमल धालीवाल और टीम के अन्य सदस्यों ने बैठक में राहुल से पार्टी का अध्यक्ष बनने का आग्रह किया, ताकि उनके नेतृत्व में कांग्रेस सत्ता में आ सके।

आइओसी तेलंगाना टीम के सदस्यों, प्रवक्ता सुधाकर गौड़ और महासचिव गम्पा वेणुगोपाल ने 2014 में पृथक तेलंगाना राज्य गठित करने के लिए पार्टी प्रमुख के प्रति आभार व्यक्त किया। सोनिया ने उनसे अगले साल होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। बैठक में राहुल ने अपना रुख दोहराया कि पार्टी भारत में वैचारिक लड़ाई लड़ने को तैयार है। वह सोमवार को यहां सांसदों से मुलाकात करेंगे और कैम्बि्रज विश्वविद्यालय के कार्पस क्रिस्टी कालेज में छात्रों से बातचीत करेंगे। माना जाता है कि विदेशी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान राहुल गांधी ने अपना रुख दोहराया कि पार्टी भारत में वैचारिक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। आईओसी ब्रिटेन के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने कहा कि हम किसी एक राजनीतिक संगठन से नहीं लड़ रहे हैं बल्कि एक नुकसानदेह विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं और देश के संस्थानों को बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Всички виждат зайците, а само малцина ще видят котката Колко са буквите "м" сред буквите "н"? Само гений би Открийте 3 разлики в картината Изненадващо труден пъзел: Трябва Само гений може да открие 4 жени в Ребус за