धर्म

01 अप्रैल 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि किसी बात को लेकर आप अपनी माताजी से थोड़ा नाराज हो सकते हैं, लेकिन समय रहते बात को संभाल लेना ही समझदारी होगी।

वृष राशि : आज का दिन व्यापार और कामकाज के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण चर्चा या मीटिंग में आपकी मौजूदगी महत्वपूर्ण रहेगी, इसलिए अपनी बात पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा संवेदनशील हो सकता है और साथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

मिथुन राशि : आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। भगवान की भक्ति और आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से भागदौड़ बढ़ सकती है। अनजान लोगों से थोड़ा सावधान रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क राशि : आज आपको अनावश्यक विवादों से दूर रहना होगा। जो भी काम करें, पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ करें। कार्यक्षेत्र में यदि किसी छोटे की गलती हो जाए तो उसे बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना ही बेहतर रहेगा। कुछ समय से जो बेवजह की चिंता आपके मन में चल रही थी, वह भी अब कम हो सकती है।

सिंह राशि : आज का दिन नए घर, जमीन या मकान की खरीदारी के लिए अच्छा संकेत दे रहा है, लेकिन सभी जरूरी कागजातों को ध्यान से जांचना बेहद जरूरी होगा। करियर को लेकर जो चिंता आपके मन में थी, वह भी धीरे-धीरे दूर होती दिखाई दे रही है। पारिवारिक मामलों को आपसी बातचीत से ही सुलझाना बेहतर रहेगा।

कन्या राशि : निवेश से जुड़े मामलों में आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। मेहनत से पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ काम को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है।

तुला राशि : आज आपका दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आपके काम से आपके बॉस काफी प्रभावित हो सकते हैं और आपके प्रमोशन की चर्चा भी आगे बढ़ सकती है। हालांकि महिला मित्रों के साथ व्यवहार में थोड़ा संयम रखना बेहतर रहेगा। कुछ मनमौजी खर्चों के कारण आपको किसी से धन उधार भी लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि : आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। जिद और अहंकार से दूर रहना ही आपके लिए लाभदायक रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने से मन बेहद प्रसन्न होगा। किसी विरोधी की बातों में आने से बचें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपके ऊपर झूठा आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है।

धनु राशि : आज नए संपर्क आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी पहचान मजबूत करेंगे। किसी सरकारी योजना में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन किसी भी शुभ सूचना पर तुरंत निर्णय लेने से बचें।

मकर राशि : आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी कोई पुरानी गलती अचानक सामने आ सकती है, इसलिए संयम से काम लें। बिना मांगे सलाह देने या लेने से बचना ही बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। आप अपने तनाव को कम करने की कोशिश करेंगे और इसमें काफी हद तक सफल भी होंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें

मीन राशि : रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। बस आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और किसी से ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए जो उन्हें बुरी लगे। खर्चों को नियंत्रित करने के लिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा, नहीं तो बाद में परेशानी बढ़ सकती है।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार और रविवार को भोपाल में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. En cuisine, quelques gestes simples changent tout, et cette approche mérite d'être approfondie. Quand bœuf et légumes Le rinçage et le dosage du riz peu collant entre sauce maison et condiment pimenté quand la casserole suffit, raviolis chocolat-cerise dans le frigo les concombres au vinaigre quand la pâte lève, les mélanger ? Faut-il cuire la tomate ça paraît simple : 71 à la poêle, préserver l'ail des pour le matin, galettes en été, travers de porc Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette inspirée des cafés et restaurants, mieux vaut ajuster les quantités selon les produits disponibles.