धर्म

06 मई 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज का दिन आपको एक अहम सीख देगा। पैसा कमाना जितना जरूरी है, उसे संभालना उससे भी ज्यादा जरूरी है। खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए दिखावे से दूर रहना ही समझदारी है, वरना आपकी बचत भी हाथ से निकल सकती है।

वृष राशि : आज आपकी कार्यकुशलता ही आपकी पहचान बनेगी। भाग्य पूरी तरह आपके पक्ष में है, इसलिए जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में आप कदम बढ़ा सकते हैं और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी आज हो सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपको अपनी समझदारी और बुद्धि का सही इस्तेमाल करने का मौका देगा। आप ऐसे फैसले लेंगे, जो दूसरों को चौंका सकते हैं। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और लोगों का समर्थन बढ़ेगा।

कर्क राशि : आज आपकी आय के रास्ते खुलते नजर आएंगे, लेकिन मन में हल्का तनाव भी बना रह सकता है। परिवार में किसी मुद्दे को सुलझाने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। याद रखें, हर बात में दखल देना जरूरी नहीं होता।

सिंह राशि : आज का दिन आपको आगे बढ़ने का मौका देगा, लेकिन कुछ अचानक खर्च आपकी राह में रुकावट बन सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन को मजबूती मिलेगी। पिताजी की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है।

कन्या राशि : आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर खास ध्यान देना होगा, क्योंकि आपकी एक छोटी सी बात भी बड़ा असर डाल सकती है। माता-पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा और वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। जो पैसा कहीं फंसा हुआ था, उसके वापस मिलने के योग हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि : आज आपको अपनी बातों पर खास कंट्रोल रखना होगा, क्योंकि एक गलत शब्द रिश्तों में दरार डाल सकता है। किसी अजनबी की बातों में आकर निर्णय लेना नुकसान दे सकता है। अगर आप संतान की नौकरी को लेकर चिंतित थे, तो राहत मिलने के संकेत हैं।

धनु राशि : आज का दिन आपको अचानक लाभ देने वाला है। ऐसा कुछ मिल सकता है, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे खुशियों का माहौल बनेगा

मकर राशि : आज का दिन मेहनत का है और आपकी मेहनत ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगी। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और आप अपने साथी के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, उसके मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी रिश्तेदार के घर किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

मीन राशि : आज आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जो आपके मन को सुकून देगा। आपके दिमाग में नए-नए आइडिया आएंगे। अगर आप उन्हें तुरंत लागू करते हैं, तो फायदा मिल सकता है।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button