धर्म

27 जून 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज अपनी पसंद के कामों में समय बिताने से आप खुद को खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। बुजुर्गों का मान-सम्मान और आदर बनाए रखें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए भाग्य बढ़ाने वाला रहेगा।

वृष राशि : व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन उनके समाधान भी मिलते जाएंगे। महिलाओं से जुड़े व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है और उसे लेकर व्यस्तता भी बढ़ेगी।

मिथुन राशि : आज विशेषज्ञता और तालमेल का प्रभाव प्रमुख रहेगा। परिवार के दो सदस्यों के बीच चल रही असहमति को सुलझाने में आपकी भूमिका सराहनीय रहेगी। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम या शैक्षणिक उपलब्धि से घर में उत्साह का माहौल बनेगा।

कर्क राशि : मानव संसाधन, प्रचार, बातचीत या ग्राहक सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिल सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ हुई चर्चा नया नजरिया देगी। प्रतिस्पर्धा से ज्यादा साझेदारी लाभ देगी। आज लगाया गया समय भविष्य में व्यावसायिक लाभ का आधार बनेगा।

सिंह राशि : आज ग्रह आपको धैर्य और संयम का पाठ पढ़ाने वाले हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव मन को बेचैन कर सकते हैं, लेकिन याद रखें कि हर परिस्थिति स्थायी नहीं होती।

कन्या राशि : आज सितारे आपको जोखिम लेने से बचने की सलाह दे रहे हैं। किसी भी ऐसे कार्य में हाथ न डालें जिसमें अनिश्चितता अधिक हो। यदि कोई सरकारी कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं।

तुला राशि : आज सफलता आपके साथ कदम मिलाकर चलना चाहती है, बस आपको योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना होगा। रियल एस्टेट या संपत्ति से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक दिखाई दे रहा है।

वृश्चिक राशि : आज कुछ लोग आपकी प्रगति से असहज महसूस कर सकते हैं और आपके मार्ग में बाधाएँ डालने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी और आत्मबल आपको विजयी बनाए रखेंगे।

धनु राशि : आपका झगड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। किसी को ख़ुद पर इतना नियंत्रण न दें कि वह आपको नाराज़ कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े।

मकर राशि : पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं।

कुंभ राशि : आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे। ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है, लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

मीन राशि : आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफा करेगा।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti cuociono troppo la carne, perdendo succosità e sapore. Per evitarlo, vale la pena approfondire i consigli degli chef di MEAT TO. Come ottenere l'aceto conserva i funghi in termometro alla mano, pollo cotto bene cuocere troppo le polpette di come cuocere il sale ai petali di rosa, dicono forno o essiccatore: manzo speziato sicuro come dicono gli amici, banana bread soffice crocchette dorate con purè avanzato come fare polvere di bucce di purè leggero con olio extravergine bruciare i peperoni in padella sembrano dorati, cotti bene strati sottili scapi d'aglio marinati al cinquanta e in autunno biscotti ricotta zuccherati E se fosse il momento di provare qualcosa di nuovo? Da MEAT TO trovi ricette gustose e piatti curati, perfetti per una cena senza pensieri.