धर्म

6 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: चन्द्रमा व मंगल आज जॉब में थोड़ा संघर्ष देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। सुखद यात्रा का संयोग भी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व पीला रंग शुभ है। शुक्र व शनि शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृष राशि: चन्द्रमा मीन राशि में व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का व्यय हो सकता है। सूर्य इसी राशि से तृतीय शुभ है, लेकिन शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज मित्रों का सहयोग लाभ प्रदान करेगा। लाल व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन राशि: गुरु व मंगल व्यवसाय जांब में प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण व्यवसाय परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद व हरा रंग शुभ है। यात्रा सुखद रहेगी। तिल व उड़द का दान करें।

कर्क राशि: आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए प्रगति का है। जॉब संबंधी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में होंगे। सफेद व नारंगी शुभ है। शिव उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। लाल फलों का दान करें।

सिंह राशि: सूर्य का कर्क गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्रीसूक्त का पाठ करें व गेहंू व गुड़ का दान करें।

कन्या राशि: मीन का चन्द्रमा जॉब के लिए शुभ है। पॉलिटिक्स में उन्नति से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा पॉलिटिक्स में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ संभव है। माता दुर्गाजी की पूजा करते रहें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

तुला राशि: आर्थिक सुख को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। श्री अरण्यकांड का पाठ करें। बगलामुखी उपासना आपको आशावादी बनाएगी। नीला व हरा रंग शुभ है। कर्क राशि का मित्र व्यवसाय में सहयोगी रहेगा।

वृश्चिक राशि: आज व्यवसाय में नवीन कार्य से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। पीले वस्त्र का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमानजी की पूजा करें।

धनु राशि: यात्रा हो सकती है। शमी का पेड़ लगाएं। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। व्यावसायिक लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मूंग का दान करें।

मकर राशि: व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य हो सकता है। गुरु के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें व अनार का दान करें।

कुंभ राशि: छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता के लिए ऋग्वैदिक श्रीसूक्तम का पाठ करें। तुलसी का पेड़ लगाएं। लाल व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब से संबंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। सात अन्न का दान करें।

मीन राशि: चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। शुभ फल प्रदान करेगा। छात्रों के करियर में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button