धर्म

24 फरवरी राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : चहुंओर अनुकूलन बना रहेगा। नव उूर्जा और उत्साह से सफलता बढ़ाएंगे। शुभ कार्यों की रूपरेखा बनेगी। घर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। सभी का मान सम्मान रखेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ाएंगे। विनय विवेक और संवेदनशीलता से काम लेंगे। वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। कला कौशल को बल मिलेगा। परंपरा संस्कारों को बल मिलेगा। अपनों में परस्पर सामंजस्य बढ़ेगा। लाभ का प्रतिशत ऊंचा बना रहेगा। अन्य की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे।

शुभ अंक : 6 और 9
शुभ रंग : लाल

वृष राशि : आय-व्यय ऊंचा रहेगा। लाभ और विस्तार की योजनाएं आगे बढ़ेंगी। वैदेशिक मामलों में धैर्य दिखाएं। खर्च निवेश पर नियंत्रण बनाए रखें। न्यायिक विषयों में सजगता बढ़ाएं। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। पद प्रतिष्ठा पूर्ववत् रहेगी। नियम पालन में सहजता बढ़ाएं। अनजानों से सावधानी रखेंगे। लेन-देन में स्पष्टता दिखाएं। सहयोग की भावना रखेंगे। अनुशासन अपनाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में संपर्क संवाद बढ़ाएंगे। बजट को महत्व देंगे। दान,दिखावे में रुचि रहेगी।
शुभ अंक : 2 6 और 8
शुभ रंग : रॉयल ब्लू

मिथुन राशि : उल्लेखनीय प्रयासों को गति देने वाला समय है। महत्वपूर्ण विषय पक्ष में बनेंगे। उन्नति और हितलाभ के अवसर बढ़ेंगे। योजना एवं प्रस्तावों को गति देंगे। तेजी बनाए रखेंगे। बचत एवं विस्तार का प्रयास करेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा। विभिन्न स्त्रोतों से आय बढ़ेगी। प्रबंधन प्रशासन के मामले बनेंगे। लापरवाही से बचेंगे। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। जीत का भाव रखेंगे। उद्योग वाणिज्य के विषय पक्ष में रहेंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे।
शुभ अंक : 2 5 6
शुभ रंग : फिरोजी

कर्क राशि : भाग्य और कला कौशल से उम्मीद से अच्छे परिणाम पाएंगे। शासन प्रशासन के कार्या को गति देंगे। विविध प्रयासों में अपेक्षा से अच्छा प्रदर्शन बनाए रहेंगे। पेशेवरता पर जोर रखेंगे। आर्थिक सौदेबाजी में सफल होंगे। कारोबारी उन्नति से उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देंगे। क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे। अवरोध स्वतः दूर होंगे। बजट पर ध्यान देंगे। योजना बनाकर खर्च करेंगे। कला कौशल बढ़ेगा। संतुलन बनाए रहेंगे। कार्य विस्तार की रूपरेखा बनाएंगे। बड़ा सोचेंगे।
शुभ अंक : 2 और 6
शुभ रंग : सिंदूरी

सिंह राशि : भाग्यबल से विविध प्रयास सधेंगे। अधिकांश मामले पक्ष में रहेंगे। बड़ों का साथ समर्थन पाएंगे। व्यक्तिगत प्रयासों को गति देंगे। नवीन क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। प्रभावपूर्ण प्रदर्शन बना रहेगा। व्यापार को गति मिलेगी। सौदे समझौतों में सक्रियता आएगी। दीर्घकालिक योजनाओं को गति देंगे। आस्था और विश्वास बढ़ेंगे। उच्च शिक्षा और प्रतिस्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक एवं मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी। मेलजोल बढ़ाने पर जोर देंगे। कामकाज की गति बढ़ाएंगे। विनम्र रहेंगे।
शुभ अंक : 1 3 और 6
शुभ रंग : चमकीला लाल

कन्या राशि : नीति नियमों पर भरोसा रखेंगे। जोखिम भरे मामले टालेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। संतुलन और सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे। कामकाज में धैर्य दिखाएंगे। आवश्यक कार्यों की सूची बनाएं। योजनानुसार आगे बढ़ने की सोच रखें। समय साधारण है, सोच विचारकर निर्णय लें। सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे। अनुपालन और अनुशासन पर जोर रखेंगे। जिम्मेदारियों को निभाएंगे। परिजनों की सुनेंगे। व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास करेंगे। वाणी व्यवहार में संवेदनशीलता बनाए रहेंगे। अफवाह से बचें।
शुभ अंक : 2,5
शुभ रंग : समुद्री

तुला राशि : आत्मविश्वास भरपूर बना रहेगा। औद्योगिक प्रयास बल पाएंगे। योजनाओं को मूर्तरूप देंगे। व्यवस्था बेहतर बनाएंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। वार्ताओं में सहज रहेंगे। नेतृत्व क्षमता बल पाएगी। भूमि भवन के मामलों में सक्रियता आएगी। सामंजस्य बनाए रखेंगे। अपनों का भरोसा बनाए रखेंगे। साझेदारी का प्रयास बढ़ेगा। करियर व्यापार में प्रभावी रहेंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा। करीबियों का साथ सहयोग पाएंगे। मित्रगण मददगार होंगे।
शुभ अंक : 5 और 6
शुभ रंग : क्रीम कलर

वृश्चिक राशि : सेवा व्यवसाय में प्रभावी बने रहेंगे। पेशेवर संबंधों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत से जगह बनाएंगे। विपक्षियों पर अंकुश बढ़ाएं। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। पेशेवर परिणाम पाएंगे। नीति नियमों पर अमल बढ़ाएंगे। तार्किकता से काम लेंगे। प्रबंधन पर ध्यान देंगे। वाणिज्यिक संबंधों को महत्व देंगे। कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे। बहकावे में न आएं। लोभ प्रलोभन से बचें। लेनदेन पर फोकस बढ़ाएं। उधार से बचें। अनुशासन बढ़ाएंगे। विनम्रता बनाए रखेंगे। सूझबूझ से काम लेंगे।
शुभ अंक : 2 और 9
शुभ रंग : गुलाबी

धनु राशि : सुखपूर्वक दिन बीतेगा। मित्रों का साथ समर्थन उत्साहित रखेगा। निजी सफलताओं को बढ़ावा मिलेगा। सभी मोर्चों पर सक्रियता बनाए रहेंगे। प्रमुख कार्य गति लेंगे। प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे। मामले लंबित रखने से बचें। अनुकूलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में जुड़ाव का प्रयास रखेंगे। कार्य व्यापार में प्रभाव बना रहेगा। भेंट मुलाकात आगे रहेंगे। तैयारी से आगे बढ़ेंगे। कला कौशल संवरेगा।
शुभ अंक : 3 6 और 9
शुभ रंग : लाल गुड़हल

मकर राशि : घर परिवार में समय देंगे। निजी विषय गति पाएंगे। संबंधों में सहजता सजगता रखेंगे। संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। अहंकार व जिद से बचें। भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाएं। करियर व्यवसाय में पेशेवरता रखेंगे। सुख सुविधाओं में रुचि रहेगी। भवन वाहन के मामले पक्ष में बनेंगे। अपनों से करीबी बढ़ेगी। भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे। प्रबंधन पर जोर देंगे। परिस्थितियां मिश्रित बनी रहेंगी। लंबित कार्यों में निरंतरता रखें। सबके हित की सोच बनाएं।बड़प्पन बढ़ाएं।
शुभ अंक : 2 और 6
शुभ रंग : कत्थई

कुंभ राशि : हर्ष आनंद में बने रहेंगे। अपनों के साथ से उत्साहित रहेंगे। साहस और पराक्रम बढ़त पर रहेगा। शुभ सूचनाओं को प्राप्त करेंगे। बंधुबांधवों से करीबी बनाए रखेंगे। नए लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे। सामिजक कार्यों में तेजी लाएंगे। मिलनसार और संवेदनशील बने रहेंगे। सभी के प्रति आदर सम्मान बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनाए रखने का प्रयास रखेंगे। वाणिज्यिक अवसर बढ़ेंगे। यात्रा संभव है। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। चर्चा संवाद बनाए रखेंगे। सहकारी प्रयासों से जुड़ेंगे।
शुभ अंक : 6 और 8
शुभ रंग : शहद समान

मीन राशि : श्रेष्ठता सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। अपनों के संग स्मरणीय पल बांटेंगे। निजी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे। सरलता अनुकूलता बनी रहेगी। सुखकर वातावरण का लाभ उठाएंगे। व्यक्तित्व संवार पर बना रहेगा। मेलजोल व संपर्क का दायरा बड़ा होगा। भेंटवार्ता में सहज रहेंगे। संस्कार परंपराओं को बल मिलेगा। परंपरागत कार्यों को बढ़ावा देंगे। कुल कुटुम्ब पर फोकस बढ़ाएंगे। मूल्यवान भेंट मिल सकती है। रिश्ते बेहतर होंगे। संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी।
शुभ अंक : 2 3 और 6
शुभ रंग : सफेद चंदन

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9200382100, 9669282874, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Molti blog personali nascono senza un piano editoriale, ma diventano nel tempo archivi preziosi di idee ed esperienze. Vale la pena approfondire come curarli con coerenza. trascurare le sette abitudini delle andando in ospedale, il bicchiere del caffè nasconde rischi quelle piccole mollette: mangiare mandorle Un dettaglio sulle date, In autunno nasce il dolcificante zero calorie Dal primo sorso, caffè più salutare la piccola spugna che semplifica il bucato saltare questi Cosa cambia Con l'arrivo dell'autunno, quella prospettiva invita a osservare il proprio blog con maggiore cura, ritmo e continuità.