धर्म

8 फरवरी राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई-लिखाई में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही संतान से भी कुछ निराशा हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। कोई गुप्त शत्रु या विरोधी आपको परेशान कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। परिजनों के साथ खुशी-खुशी दिन शेयर करेंगे, जिससे चिंता कुछ कम होगी। घरेलू और प्रोफेशनल मामलों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग रहेंगे।

वृषभ राशि : इस राशि वालों का दिन आज शांतिपूर्ण रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ के योग बनेंगे। राजकीय क्षेत्र में लाभ मिल सकता है और जनसंपर्क का पूरा लाभ मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिलेगा। नए संपर्क से फायदा होगा और कारोबार व्यापार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी खास मामले में आपके पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। शाम के समय कुछ गलत लोगों से मिलने से परेशानी हो सकती है, इसलिए संभलकर रहें और निजी जीवन के लिए भी समय निकालें।

मिथुन राशि : इस राशि वालों को आज कोई विशेष वस्तु खोने या चोरी होने का भय रहेगा। पारिवारिक जीवन के साथ किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनाएंगे। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी और फैमिली बिजनस में धन में भी वृद्धि के स्पष्ट संकेत मिलेंगे। संतान को कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए सौदे मिलने से लाभ की स्थिति बन सकती है। छात्रों को आगे की योजना बनाने में समय लगेगा, उसके लिए प्रयास करते रहें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। दांपत्य जीवन में स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी और दिन सुखद रहेगा।

कर्क राशि : इस राशि वालों के आज खर्चे कुछ अधिक रहेंगे, लेकिन दूसरी ओर अच्छा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। रोजगार के क्षेत्र में आपको कुछ अवसर मिलेंगे। संतान को लेकर सभी कर्तव्यों का पालन ठीक से कर पाएंगे, जो लोग नया व्यापार कर रहे हैं, उन्हें अच्छा लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में जो काम आपके हाथ में है, उससे साख मजबूत होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। शाम को धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि : इस राशि वालों के लिए आज खर्चों की अधिकता रहेगी और सेहत में गिरावट आ सकती है। विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन वे आपस में उलझे रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और निजी जीवन में रोमांस बना रहेगा। लव लाइफ में आपके पार्टनर को मिली किसी भी सफलता से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। आंखों में परेशानी हो सकती है और बेवजह भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार में विदेशी माध्यमों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या राशि : इस राशि वाले आज नया वाहन खरीदने पर विचार करेंगे। वाकपटुता और कार्यकुशलता से अटके हुए काम आप निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तूती बोलेगी। कुछ दोस्तों को आपकी जरूरत होगी और आप उनकी मदद करेंगे। रोजगार के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान को लेकर चिंता थी, कुछ हद तक दूर होगी। किसी कानूनी मामले में जीत की खबर मिल सकती है, जिससे पारिवारिक जीवन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी।

तुला राशि : इस राशि वालों के आस-पास की स्थिति सुखद वातावरण बनाएगी। परिजनों के बीच प्रेम की भावना रहेगी और कोई शुभ मांगलिक कार्य होने की संभावना बनेगी। लेन-देन की समस्या से निजात मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है। आपके हाथ में पैसा आ सकता है। निजी जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी यात्रा पर जाने की स्थिति बनेगी। सरकारी मामलों में सफलता व आर्थिक लाभ संभव है।

वृश्चिक राशि : इस राशि वालों को आज जोखिम भरे निवेश में सफलता मिल सकती है और किसी तीर्थ स्थान की यात्रा करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शादीशुदा जातकों को ससुराल पक्ष से संबंधों में मधुरता का लाभ मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कोट कचहरी के मामले में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और रोजगार के क्षेत्र में परेशानियों से निजात मिलने के योग बनेंगे। व्यापार करने वालों को धन के नए स्रोतों से लाभ के संकेत मिलते हैं।

धनु राशि : इस राशि वाले विद्यार्थियों को आज सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। शासन-प्रशासन के लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई लाभ मिलने की संभावना रहेगी। यदि आप पारिवारिक बिजनस करते हैं तो उसमें आगे बढ़ने के लिए परिजनों से चर्चा करेंगे। शाम को आपको कुछ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

मकर राशि : इस राशि वालों को आज सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा का एहसास होगा और पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में अच्छी सफलता मिल सकती है। रोजगार के मामले में चल रहे प्रयास कारगर रहेंगे और नौकरी मिलने की संभावना बनेगी। आप जहां काम करते हैं, वहां साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग और प्यार मिलेगा, जिससे आपका मन भावुक हो जाएगा। अगर आप अभी तक अविवाहित हैं तो कोई खुशखबरी मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और शाम के समय किसी से बेवजह के झगड़े में न पड़ें।

कुंभ राशि : इस राशि वालों का पारिवारिक जीवन आज सुखद रहेगा और भाई-बहनों से भी संबंध सुधरेंगे, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि इससे लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। आज कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिससे आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में सुधारात्मक स्थितियां बनी रहेंगी। विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना रहेगी। सेहत में गिरावट आ सकती है, इसे नजरअंदाज न करें। घर में मेहमानों के आने के अच्छे संकेत हैं, उनके मामले में कोई कमी नहीं छोड़ते।

मीन राशि : इस राशि वालों को आज जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचना चाहिए। छात्रों को भविष्य की नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा और वे एकाग्रता के साथ तैयार करेंगे। किसी के साथ पैसों का लेनदेन करने से बचें। खासतौर पर अगर अपने सगे-संबंधियों से नहीं तो यह आपके संबंधों को खराब कर सकता है। धार्मिक यात्रा या दान-पुण्य करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है, लेकिन यात्रा ज्यादा सुखद नहीं रहेगी, इसलिए संभलकर चलें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन मजबूत रहेगा और व्यापार में लाभ की अच्छी स्थिति बन रही है।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9200382100, 9669282874, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? Z nekaj svežimi sestavinami ter premišljeno izbiro načinov priprave lahko vsakdanji jedilnik postane bolj raznolik. To temo je vredno podrobneje raziskati. na kruhu je to bolj Ko se jeseni zadiši po pečenih jabolkih, pridejo prav tudi lahki recepti z bučo, stročnicami in svežimi zelišči.