Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

कार्तिकेय सिंह चौहान ने किया कृषि एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ

ग्राम पंचायत सगोनिया के मालीबायां में शुरू हुई यूनिट

रेहटी। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के सपनों को साकार करने की दिशा में अब मालीबायां में एक नई यूनिट का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री के पुत्र एवं युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान ने मालीबायां में महिलाओं द्वारा संचालित कृषि एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने इस प्रयास की जमकर प्रशंसा की। साथ ही मदद का भरोसा भी दिलाया। यह यूनिट एकता संकुल में संचालित होगी। इसमें हल्दी, मिर्च सहित अन्य मसाले, बेसन, आटा एवं विभिन्न प्रकार की दालों की पिसाई एवं पैकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके बाद उन्नत दीदीयों द्वारा इसे बाजार में बेचा जाएगा। यूनिट के शुभारंभ अवसर पर भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, वरिष्ठ नेता रामनारायण साहू, अनार सिंह चौहान, बनवीर सिंह चंद्रवंशी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी, कृत्रिन जिराती, सरोज गोपाल मुकाती सरपंच सगोनिया, जितेंद्र राजपूत सरपंच प्रतिनिधि भड़कुल, प्रदीप पटैरिया, गोपाल मुकाती सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में ग्राम पंचायत सगोनिया के सरपंच सरोज गोपाल मुकाती ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? Z nekaj svežimi sestavinami ter premišljeno izbiro načinov priprave lahko vsakdanji jedilnik postane bolj raznolik. To temo je vredno podrobneje raziskati. na kruhu je to bolj Ko se jeseni zadiši po pečenih jabolkih, pridejo prav tudi lahki recepti z bučo, stročnicami in svežimi zelišči.