धर्म

23 अप्रैल 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : छिपे हुए सच आज उजागर हो सकते हैं। परिवार में मौन रहकर स्थितियों को समझें। कारोबारी आज अपने अंतर्ज्ञान से सटीक निर्णय लेंगे। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। वातावरण में गंभीरता और सादगी बनी रहेगी। आप खुद को अध्यात्म से जुड़ा हुआ पाएंगे।

वृष राशि : व्यवसाय से जुड़ा कोई नया प्रयोग करने जा रहे हैं, तो उसके बारे में पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी है। आयात-निर्यात से जुड़े कामों में सोच-समझकर ही फैसला लें। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और दस्तावेज अच्छी तरह संभालकर रखें।

मिथुन राशि : प्रोजेक्ट या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं। कला और रचनात्मक क्षेत्र के लोगों को विशेष पहचान मिलेगी। दफ्तर में आपके समर्पण और ईमानदारी की प्रशंसा होगी। नए व्यापार की नींव रखने के लिए समय अत्यंत शुभ है। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आत्म-मंथन और एकांत का है। आप बाहरी शोर से दूर अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनेंगे। परिवार में आपकी खामोशी को गहराई से महसूस किया जाएगा। कारोबारियों के लिए आज नई रणनीति और बारीकियों पर ध्यान देने का समय है। आर्थिक निवेश से पहले गहराई से विचार करना हितकारी रहेगा। किसी अनुभवी मार्गदर्शक की सलाह आज बहुत काम आएगी।

सिंह राशि : कम्युनिकेशन से जुड़े कामों में मुनाफे की स्थिति बनी हुई है। आफिस में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। लोन या टैक्स से जुड़ी फाइलें पूरी रखें। पारिवारिक कामों में योगदान न देने की वजह से परिवार के लोगों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।

कन्या राशि : कार्यक्षेत्र में आपकी परफॉरमेंस आज बहुत ही डायनामिक रहेगी। मार्केटिंग और सेल्स क्षेत्र के लोग आज बड़ा टारगेट अचीव करेंगे। नए जॉब के ऑफर या सडन ट्रांसफर की न्यूज मिल सकती है। अपनी स्किल्स दिखाने का यह बेस्ट समय है। प्रमोशन के लिए आपकी मेहनत रंग लाएगी।

तुला राशि : फाइनेंस से जुड़े रुके हुए कामों में गति आएगी। घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता भरा माहौल रहेगा। साथ ही कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आपको सुकून देंगी। निवेश से जुड़े कामों के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशि : मन में शांति और करुणा का भाव रहेगा। कोई सुखद प्रस्ताव आपको भावुक कर सकता है। परिवार में आपसी तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। कारोबारियों के लिए आज रचनात्मक सौदे बहुत ही लाभकारी सिद्ध होंगे। आर्थिक लाभ के नए मार्ग अचानक खुल सकते हैं। आप खुद को बहुत ही सकारात्मक और शांत महसूस करेंगे।

धनु राशि : कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता और प्रयासों से कोई नया काम शुरू होगा। आपका काम करने का जुनून आपको सफलता भी देगा, लेकिन इंश्योरेंस और कमीशन से जुड़े व्यवसाय में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। आफिस में फिलहाल स्थिति जैसी है, वैसी ही बनी रहेगी।

मकर राशि : आपके आसपास का वातावरण बहुत ही सुंदर और खुशहाल बना रहेगा। परिवार में सुख-शांति का विस्तार होगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन धन लाभ और नए अवसरों वाला साबित होगा। आपकी रचनात्मक क्षमता आज निखर कर सबके सामने आएगी। आप खुद को बहुत सुरक्षित और संपन्न महसूस करेंगे।

कुंभ राशि : समय बहुत अनुकूल बना हुआ है। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और निखार लाएगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूरी एकाग्रता के साथ आगे बढ़ेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम बनने के योग हैं।

मीन राशि : आज मन में बेवजह की चिंता और घबराहट बनी रह सकती है। आप पुरानी बातों को लेकर मन ही मन परेशान रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। कारोबारियों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। आर्थिक फैसलों को लेकर मन में डर बना रहेगा। रात की नींद प्रभावित होने के संकेत हैं। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार को भोपाल एवं दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button