धर्म

29 जुलाई 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी और धैर्य मांगने वाला रहेगा। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। कानूनी मामलों में आंख और कान खुला रखें।

वृष राशि : किसी सहयोगी की बात आपको चुभ सकती है, लेकिन उसे दिल पर न लें। विद्यार्थी पढ़ाई में पूरी लगन से जुटेंगे। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन राशि : बिजनेस में अगर समस्याएं थीं तो भाइयों से बात कर समाधान निकाल सकते हैं। किसी से लिया गया धन अब लौटाने का समय है।

कर्क राशि : गलत तरीके से धन कमाने से बचें और पिताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारी में लापरवाही न करें। परिवार के साथ किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होना शुभ रहेगा।

सिंह राशि : घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें और छोटी समस्याओं को हल्के में न लें।

कन्या राशि : जीवन साथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और उनके कार्य क्षेत्र में प्रमोशन के संकेत हैं। पार्टनरशिप में कोई काम करने के मौके मिलेंगे।

तुला राशि : संतान पढ़ाई के लिए बाहर जा सकती है। काम में सफलता जरूर मिलेगी, लेकिन राजनीति में जुड़े लोगों को कुछ शत्रु मिलने से रोड़ा पड़ सकता है

वृश्चिक राशि : मेहनत रंग लाएगी, लेकिन आलस्य के कारण काम टालने से परेशानी बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की बात से मन परेशान हो सकता है।

धनु राशि : भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी और रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। मित्रों से बिजनेस पर बातचीत होगी।

मकर राशि : सामाजिक आयोजनों में जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। माताजी के साथ खटपट हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर भी मिलेगा।

कुंभ राशि : मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे खुशी मिलेगी। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और पुरानी गलती से सबक भी सीखेंगे। घर में नए मेहमान का आगमन संभव है।

मीन राशि : अपने आसपास के लोगों को पहचान कर ही आगे बढ़ें। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति में कदम सोच-समझ कर उठाएं।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button