धर्म

29 जून 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। परिवार में अपनापन और भावनाओं का अच्छा माहौल रहेगा। बड़ों के आशीर्वाद से मानसिक शांति मिलेगी। पैसों से जुड़ा कोई पेंडिंग मामला सुलझ सकता है। भाई-बहनों के बीच विश्वास और आपसी समझ बढ़ेगी। आर्थिक और भावनात्मक, दोनों स्तरों पर अच्छा तालमेल महसूस होगा। आपका दिन शांत और संतोष देने वाला रहेगा।

वृष राशि : पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में अच्छा तालमेल रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से भाइयों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और संबंधों में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

मिथुन राशि : रोज की इनकम पहले से कुछ बेहतर होगी। अपनी पार्टियों और संपर्क सूत्रों के साथ संबंध मजबूत रखें। कोई नया काम शुरू करने में जल्दबाजी न करें। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कर्क राशि : सहकर्मियों के साथ तालमेल से काम तेजी से आगे बढ़ेगा। किसी प्रोजेक्ट की सफलता पर जश्न मनाने का मौका मिल सकता है। जो लोग फ्रीलांसिंग या क्रिएटिव फील्ड में हैं, उन्हें नई पहचान मिल सकती है। अपनी उपलब्धियों का आनंद लें और नए अवसरों के लिए तैयार रहें।

सिंह राशि : किसी अधूरे काम को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी। परिवार के लोग आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास से प्रभावित रहेंगे। बुजुर्गों की सलाह सुनना फायदेमंद होगा। घर के कामों में कुछ नयापन लाने की कोशिश रहेगी। दिन में कुछ अनपेक्षित परिस्थितियां आपको तुरंत फैसला लेने पर मजबूर कर सकती हैं, लेकिन संयम बनाए रखना जरूरी होगा।

कन्या राशि : पिछले कुछ समय से रुके हुए कामों को गति देने के लिए समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी या लेन-देन से जुड़ा कोई मामला किसी की मध्यस्थता से सुलझाने की कोशिश करें, सफलता मिलेगी। चतुराई और समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी।

तुला राशि : व्यवसाय की गतिविधियां सामान्य रहेंगी। किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें, बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। पैसों का लेनदेन करते समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। बिजनेस यात्रा की कोई प्लानिंग बन रही है तो आज उसे टालना ही बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि : परिवार में किसी फैसले को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन आप शांत रहकर स्थिति संभाल लेंगे। घर के माहौल को संतुलित रखने में सफल रहेंगे। बच्चों के कामों पर ध्यान देना जरूरी होगा। किसी पुराने विषय पर मतभेद उभर सकते हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास हालात आपके पक्ष में कर देगा।

धनु राशि : अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने के लिए सही समय है। आप खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कुछ दिनों से चल रही काम की अधिकता से राहत मिलेगी। घर-परिवार के प्रति भी आपका योगदान बना रहेगा। स्थान परिवर्तन से जुड़ी योजना बन सकती है।

मकर राशि : परिवार में उत्साह और चहल-पहल का माहौल रहेगा। किसी पुराने अधूरे काम में आपको सफलता मिलेगी। संतान की उपलब्धि से घर में गर्व का वातावरण बनेगा। आर्थिक रूप से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने मतभेद सुलझेंगे और रिश्तों में मिठास लौटेगी।

कुंभ राशि : अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखें, क्योंकि आपके किए काम का श्रेय कोई और ले सकता है। कर्मचारियों के बीच राजनीति जैसा माहौल रहेगा। बेहतर होगा कि सभी व्यवसायिक गतिविधियों पर नजर रखें और सारे काम अपनी देखरेख में ही करवाएं

मीन राशि : दिन आत्ममंथन और एकांत का है। परिवार में शांति रहेगी, लेकिन आप थोड़ा अकेले समय बिताना पसंद करेंगे। किसी पुराने रिश्तेदार या अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात महत्वपूर्ण सीख दे सकती है। अपनी जिम्मेदारियों के बीच आप आत्म-संतुलन खोज लेंगे। बीते अनुभवों पर विचार कर जीवन की दिशा साफ होगी।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button