धर्म

17 जनवरी 2022 सोमवार का राशिफल

मेष
आज के दिन आप उत्साह और जोश से भरे रहेंगे। कार्य को समय से निपटने के लिए प्रयास तेज करेंगे, सफल होंगे। रक्षा, पुलिस, खेल जगत से जुड़े लोगों के प्रदर्शन बेहतर होगा। जोखिम वाले काम में और निवेश में सतर्कता रखें। आर्थिक लेन-देन का काम सूर्यास्त से पहले निपटा लेना बेहतर होगा। बड़े भाई से सहयोग पाएंगे।
भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ
वृष राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। सगे-संबंधियों से सहयोग पाएंगे, दूर रहने वाले संबंधियों से सुखद समाचार मिलेगा। किसी को उधार दिया है तो वापस मिल सकता है। परिवार में जीवनसाथी से सहयोग और बच्चों से खुशी मिलेगी। कुछ लोगों को सर्दी जुकाम की शिकायत हो सकती है।
भाग्य आज 79 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, माता से आशीर्वाद लें।

मिथुन
आपके लिए आज का दिन कुछ खट्टा मीठा रहेगा। आपकी योजना किसी आपात स्थिति के कारण अधूरी रह सकती है। बुद्धि और अनुभव का कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। कारोबार में इस राशि के लोग मुनाफा कमा सकते हैं। बहनों और बेटियों की ओर से खुशी मिलेगी। वायु विकार की शिकायत से कुछ लोगों को परेशानी होगी।
आज भाग्य आपका 89 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। तुलसी को जल दें।

कर्क
कर्क राशि के लोगों को आज अपने खर्चों को कंट्रोल में रखना चाहिए। संभव हो तो आज ई-शॉपिंग वाली वेबसाइट से दूरी बनाए रखें नहीं तो गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। छात्रों का मन पढाई से दूर हो सकता है। सर्दी जुकाम की शिकायत महसूस होगी। कारोबार और नौकरी के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ बातों को लेकर उलझन रहेगी।
भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर शिवजी को अक्षत अर्पित करें, साथ में ओम नमः शिवाय बोलें।

सिंह
आपके लिए आज का दिन कारोबार और नौकरी के मामले में अनुकूल रहेगा। वाणी और व्यवहार कुशलता से अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग पा सकेंगे। पुराना अटका काम आज पूरा करने पर भी आपका ध्यान रहेगा। परिवार में पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। खर्च के मामले में आज दिन सामान्य रहेगा।
भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर सूर्य देव को जल दें।

कन्या
आज करियर के मामले में दिन अच्छा रहेगा। कोई अटका हुआ डील है तो आप फाइनल हो सकती है। कारोबार में मुनाफा अच्छा रहेगा। निवेश में भी लाभ पाएंगे। छात्रों का प्रदर्शन सुधरेगा। बुद्धि कौशल से लाभ पाएंगे। सेहत के मामले में जोखिम लेने से बचें। माता बीमार हैं तो उनकी सेहत में सुधार होगा। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है। उपाय के तौर पर गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला
आज आप धर्म और अध्यात्म में रुचि लेंगे। मेहनत से अधिक आपका भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में आपकी स्नेह और सहयोग से मन आनंदित रहेगा। कुछ लोगों को नए वस्त्र और भौतिक सुख के साधनों की प्राप्ति भी हो सकती है। यात्रा का भी योग, लंबी नहीं तो छोटी यात्रा हो सकती है। पिता की ओर से सहयोग पाएंगे, इनसे लाभ पाने का भी योग है।
भाग्य 90 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है, राम रक्षा स्तोत्र का पाठ कीजिए।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को आज जोश की बजाय होश से काम लेना चाहिए। किसी भी काम को संयम से पूरा करने की कोशिश करेंगे तो काम बनाने की संभावना अधिक रहेगी। इस राशि के कुछ लोग आज पित्त संबंधी तकलीफ महसूस कर सकते हैं। तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में काम के उलझने से खीज महसूस करेंगे।
भाग्य 65 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर हनुमानजी की पूजा करें।

धनु
आज का दिन गृहस्थी के मामले में सुखद रहेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग पाएंगे। साझेदारी वाले काम भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। वैसे आज इस राशि के लोगों का मन कुछ अशांत और विचलित रहेगा, इसलिए संभव हो तो महत्वपूर्ण फैसला टाल दें। आर्थिक लेन-देन में आंख कान खुले रखें। विदेश कंपनियों में काम करने वालों के लिए दिन बेहतर होगा।
भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर विष्णु चालीसा का पाठ करें।

मकर
आज मकर राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्यों को शाम से पहले ही निपटा लेना सही रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। कारोबार के मामले में आज दिन व्यस्तता वाला रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें, सेहत के मामले में जोखिम से बचें। पुरानी कोई समस्या फिर से सामने आ सकती है।
भाग्य 64 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा पढें।

कुंभ
छात्रों के लिए आज दिन अनुकूल रह सकता है, बुद्धि और ज्ञान का विकास होगा। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास सफल होगा। लव लाइफ में आपसी तालमेल बना रहेगा। जिनके बीच तनाव चल रहा है वह भी रिश्ते को मधुर बनाने में सफल होंगे। बिजली के उपकरणों के साथ सतर्कता बरतें।
भाग्य 72 प्रतिशत तक आपके साथ रहेगा। देवी कवच का पाठ कीजिए।

मीन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सुख साधनों में वृद्धि कारक रहेगा। माता और मात समान महिला से स्नेह और सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। पढ़ने लिखने में रुचि रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग पाएंगे। रुचिकर भोजन का आनंद मिल सकता है।
भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। हल्दी का तिलक लगाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les amis conseillent souvent leurs recettes favorites, mais elles ne réussissent pas toujours. Mieux vaut explorer le sujet pour trouver les bons gestes. Ne négligez pas la cuisson à cœur le bon ordre pour dorer le bœuf Comment retrouver ce goût qui fait revenir les clients ? En cuisine, tout se joue souvent dans un assaisonnement précis, une cuisson maîtrisée et des produits simples, traités avec respect.