धर्म

2 जून राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: सावधानीपूर्वक दिन व्यतीत कर लेना चाहिए। सर्दी- बुखार होने से आपकी तबीयत खराब होने की संभावना है। प्रिय व्यक्तियों से दूर रहना पड़ेगा। किसी का भला करने में आपका स्वयं के नुकसान होने की भी सभावना है अतः सावधान रहें। मन में भय का अनुभव होगा। धर्म और सांसारिक प्रवृत्तियों में अधिक पैसे खर्च होंगे। आप गलत जगह पैसे का न निवेश न कर बैठें इसके लिए सावधानी रखनी पड़ेगी।

वृषभ राशि: आपके परिवार में सुख-शांति पूर्ण वातावरण बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों और मित्रों के साथ आप मौज-मस्ती में समय व्यतीत कर सकेंगे। आपके व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी और आपकी आय भी बढ़ेगी। सुंदर स्थान पर प्रवास पर जाने की संभावना है। महिलाओं से लाभ और खानपान तथा मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। धंधे में संपर्क बढ़ेगा और उससे लाभ होगा। संतानों और पत्नी की तरफ से अच्छे समाचार मिलने से आनंद का अनुभव करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशि: तन-मन स्वस्थ और आनंद में रहेगा। आफिस में लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। उच्च पदाधिकारी भी आपके काम की सराहना करेंगे तथा प्रोत्साहन देंगे। आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन मौज-मस्ती से भरपूर रहेगा।

कर्क राशि: आज आप धार्मिक प्रवृत्तियां करेंगे तथा धार्मिक स्थानों पर जा सकते हैं। तन-मन से आनंदित रहेंगे। आपकी किस्मत चमकने की पूरी संभावना है। दोस्तों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत कर सकेंगे। विदेश यात्रा पर जाने की संभावना है। नौकरी में लाभ हो सकता है। अचानक आर्थिक लाभ होने का भी योग है।

सिंह राशि: दिन थोड़ा परेशानी से भरा हो सकता है। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। खान-पान में ध्यान नहीं रखने से बीमारी के पीछे खर्च होंगे। मन में नकारात्मकता को न आने दें। पारिवारिक सदस्यों के साथ संभलकर रहना पड़ेगा। चिंता कम करके आगे बढ़ने के लिए प्रभु का नाम और आध्यात्मिक प्रवृत्तियां उत्तम मार्ग है।

कन्या राशि: प्रिय व्यक्ति के साथ की निकटता आपको आनंदित करेगी। अपने वैवाहिक जीवन में अधिक आत्मीयता का अनुभव करेंगे। आप विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे, समाज में और लोगों में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। भागीदारों के साथ बातचीत में भी वृद्धि होगी। आप अत्यंत सुंदर पोशाक, आभूषण और भोजन का आनंद ले सकेंगे तथा नए वाहन भी खरीद सकेंगे।

तुला राशि: आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अच्छे अवसर आएंगे। काम में सफलता और प्रतिष्ठा दोनों प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में आपकी प्रगति होगी और आप सफलता भी प्राप्त करेंगे। आपको ननिहाल से समाचार मिलेंगे। वित्तीय लाभ हो सकता है। अपने सहकर्मियों एवं अधिनस्थों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि: आपका स्वास्थ्य थोड़ा नाजुक रहेगा। संतान की तकलीफ आपकी चिंता का कारण हो सकता है। आपको अपयश मिलने की संभावना है। आपको शेयर-सट्टे के काम में नहीं पड़ना चाहिए। संभव हो तो यात्रा-प्रवास टालना चाहिए। विद्यार्थी पढ़ाई में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आपकी आर्थिक योजनाएं अच्छी तरह पूरी होंगी।

धनु राशि: आपको शारीरिक और मानसिक सुस्ती का अनुभव होगा। मानसिक भय भी रहेगा। घर का वातावरण काफी गंभीर महसूस होगा। मां की तबीयत खराब रहेगी अथवा उनके साथ मतभेद की भी संभावना है। लोगों के बीच अपमानित न हों, इसका ध्यान रखें। नींद पूरी नहीं होने अथवा समय पर भोजन नहीं मिलने से आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है।

मकर राशि: दैनिक कार्य के लिए परिस्थिति अनूकूल होने से आपके लिए सरलता हो जाएगी। पारिवारिक जीवन की समस्याएं हल होंगी। जायदाद और संपत्ति से संबंधित प्रश्न हल होंगे। आपको व्यापार में वित्तीय लाभ हो सकता हैं। दोस्तों का साथ और सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि: यदि आप वाणी पर अंकुश रखेंगे तो बहुत-सी परेशानियों से बच सकेंगे। अत्यधिक चर्चाएं या दलीलों में न पड़ें। गलत खर्च टालने की सलाह देते हैं। आपको कार्य में मनोनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। असंतोष रहेगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए समय प्रतिकूल रहेगा। आर्थिक हानि होने की संभावना है।

मीन राशि: आपका दिन मौजमस्ती से भरपूर रहेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। नए कार्य शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है। मित्रों और सगे-संबंधियों से मिलेंगे। उनके साथ घूमने जाने की संभावना है। प्रवास पर भी जा सकते हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। शारीरिक और मानसिक आनंद प्राप्त कर सकेंगे।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क रू 9669282874, 9200382100

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tere tulemast meie veebisaidile, kus leiate hulgaliselt kasulikke nõuandeid ja huvitavaid artikleid! Siit leiate praktilisi lõunaeine retsepte, nutikaid eluhäkke ja kasulikke nõuandeid aia ja aia hooldamiseks. Olge kursis meie uusimate postitustega ja avastage uusi viise, kuidas muuta oma igapäevaelu lihtsamaks ja nauditavamaks. Täname külastamast ja jääge meiega! Vaid geenius võib arvata Koik Naevad Piisonit, Aga Ainult Andekad Leiavad 7 Superkiire loogikatest: Millises mütsis on kass? Vaid hämmastavalt võimekad inimesed näevad 5 sekundiga konnat oma Leia 19 sekundi jooksul 3 erinevust kokade piltidel Koerte leiutoimetus: Neile, kellel on suurepärane nägemine, sa pead leidma otsa Tere tulemast meie saidile, kus saad lugeda hulgaliselt kasulikke näpunäiteid ja trikke igapäevaeluks! Siit leiad huvitavaid retsepte, mille abil saad valmistada maitsvaid roogasid ning saad ka teadmisi ja nõuandeid, kuidas paremini oma aias taimi kasvatada. Tule ja avasta uusi võimalusi meiega koos!