धर्म

1 मई राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज का दिन सफलता वाला है, लेकिन अपनी वाणी एवं व्यवहार को संतुलित रखना जरूरी है। कम लाभ से संतोष करने से ही दिन का फायदा उठाया जा सकता है। अन्यथा लाभ के अवसर गरमा गरमी में हाथ से निकल सकते है। भाई बंधुओ से आज सीमित व्यवहार रखना ही बेहतर रहेगा, अन्यथा कुछ न कुछ मानसिक क्लेश ही बनेगा। कार्य क्षेत्र पर स्थिति मेहनत के बाद लाभदायक बनेगी। प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे फिर भी अगर दृढ़ रहे तो सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। पल में खुशी पल में उदासी बनेगी। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी बनी रहेगी।

वृष राशि : आज का दिन शुभ फलदायक रहने पर भी आप इसका पूर्ण लाभ नहीं उठा पाएंगे। आपका स्वभाव अन्य लोगों के प्रति लापरवाह और रूखा रहेगा। केवल स्वार्थ पूर्ति हेतु ही व्यवहार रखेंगे। जिसे अपना हितैषी समझेंगे वही दुख का कारण बनेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे, परन्तु अनुभव की कमी के कारण हाथ से निकलने की सम्भवना है। लाभ पाने के लिए अहम की भावना त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। धर्म कर्म में निष्ठा होने पर भी पाप कर्म के प्रति ज्यादा आकर्षण रहेगा। परिजन आपकी बातों का जल्दी से विश्वास नही करेंगे। केवल मित्र लोग ही स्वार्थ वश आपकी हाँ में हाँ मिलाएंगे। सेहत संध्या बाद प्रतिकूल होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आपका ध्यान आज कम समय में ज्यादा लाभ कमाने पर रहेगा, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल सकेगी। धन लाभ के लिए दिन भर संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन होगा अकस्मात ही। संतान अथवा पैतृक मामलों को लेकर कई दिनों से लगी कोई उम्मीद टूटने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन नहीं लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में असफलता मिलेगी। संध्या तक धैर्य से काम लें इसके बाद स्थिति अनुकूल बनने लगेगी। जो लोग आपको बोझ समझ रहे थे वही आपका महत्त्व समझेंगे। आध्यात्म एवं परोपकार का सहारा लें निकट भविष्य में अवश्य काम आएगा। सेहत संध्या बाद थकान होने पर भी अनुकूल लगेगी।

कर्क राशि : आज का दिन प्रत्येक कार्यों में विजय दिलाने वाला रहेगा, लेकिन इसके लिए समय का सदुपयोग करना पड़ेगा। परिवार में भाई बंधुओ से ईर्ष्या युक्त संबंध रहेंगे। अन्य लोग आपकी प्रगति देख वैरभाव रखेंगे। आप भी आज किसी कारण से हीनभावना से ग्रस्त रहेंगे। आज अपने काम से काम रखें अन्यथा अनुकूल दिन का उचित लाभ नहीं मिल सकेगा। अतिआवश्यक कार्य संध्या से पहले पूर्ण कर लें। इसके बाद शारीरिक अथवा अन्य कारणों से बाधा आने लगेगी। कार्य क्षेत्र पर अथवा आस पडोस में नए शत्रु पनपेंगे, सतर्क रहें। स्त्री, संतानों से भी किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

सिंह राशि : आज का दिन दौड़धूप वाला रहेगा। दैनिक कार्यों की भागमभाग में शरीर की अवहेलना बाद में भारी पड़ेगी। व्यावसायिक कार्य में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। फिर भी लाभ आशाजनक नहीं होगा। आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य के हिस्से में भी जा सकता है। लापरवाही से बचें। आज की गई मेहनत का सकारत्मक परिणाम संध्या बाद से देखने को मिलेगा। कई दिनों से चल रही आर्थिक तंगी में कमी आएगी, लेकिन धन लाभ आज आंशिक लेकिन निकट भविष्य में आशाजनक रहेगा। परिवार ने संतानों का मनमाना व्यवहार मन दुख का कारण बनेगा। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। शरीर में कोई नया रोग होने की संभावना भी है।

कन्या राशि : आज के दिन आपकी वैचारिक शक्ति प्रबल रहेगी, लेकिन फिर भी अंतर्द्वन्द में ही फंसे रह जाएंगे। जिस कार्य को करना आरम्भ करेंगे उसे मनमाने तरीके से ही करेंगे। किसी का कार्य में दखल देना अखरेगा बेवजह की बहस के लिए तुरंत तैयार रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर मध्यान तक उदासीनता रहेगी। इसके बाद भी मेहनत करने पर ही आय के स्तोत्र बनेंगे। लाभ आज सीमित साधनों से होगा, लेकिन मेहनत आगे अवश्य धन लाभ के मार्ग बनाएगी। मन कुछ समय के लिए अनैतिक कार्यों मौज-शौक की ओर भटकेगा, लेकिन इसमें भी कुछ ना कुछ व्यवधान आने से इच्छा पूर्ति नहीं कर पाएंगे। पति/स्त्री संतान सुख मिलेगा साथ ही कोई नई समस्या भी बनेगी।

तुला राशि : आज आपके अंदर तेज की कमी रहेगी। मन में कुछ ना कुछ भय बना रहेगा। आस पास का वातावरण भी विपरीत रहेगा। छोटी-मोटी बातो अथवा हास्य परिहास में भी कलह होने की संभावना है। आज विशेषकर विपरीत लिंगीय से सीमित व्यवहार रखें अन्यथा मान भंग हो सकता है। आज आप भाई बंधुओ के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे, लेकिन आपके द्वारा दी गई आर्थिक अथवा अन्य प्रकार की सहायता का दुरुपयोग होने की संभावना अधिक है। शत्रु पक्ष को कमजोर ना आंके, अंदर ही अंदर हानि पहुचाएंगे। धन लाभ आज मुश्किल से ही होगा।

वृश्चिक राशि : आज के दिन आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। लेकिन साथ ही सामाजिक क्षेत्र पर बदनामी अथवा किसी मामूली बात का बतंगड़ बनने से सम्मान हानि की भी संभावना है। भाई बंधु अथवा मित्र मंडली में कम बैठे कुछ ना कुछ गड़बड़ ही होगी। कार्य व्यवसाय से पहले से तय आय निश्चित होगी। इसके अतिरिक्त भी जोखिम वाले कार्य शेयर लॉटरी आदि से अकस्मात लाभ की संभावना है। व्यवसायी वर्ग आर्थिक रूप से समृद्ध रहने पर भी असंतोषी ही रहेंगे। गृहस्थी में जिस बात को छुपाने के प्रयास करेंगे, वही तकरार का कारण बनेगी। संतान से संबंध में चंचलता आएगी।

धनु राशि : आज आपका मन संतोषी रहने पर भी अन्य लोगों से स्वयं की तुलना करने पर बेचैन रहेगा। कार्य व्यवसाय से भी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेगा। धन की आमद कम और खर्च अधिक रहने के कारण आर्थिक संतुलन गड़बड़ाएगा। परिवार की महिलाएं मानसिक विकार से ग्रस्त रहेंगी। मामूली बातों को प्रतिष्ठा से जोड़ने पर घर का वातावरण खराब कर सकती है। पिता अथवा पैतृक संपत्ति से संबंधित कार्यों से लाभ की उम्मीद अंत समय में उलझन में बदलेगी। व्यवहार में मिठास बनाए रहने से कई पारिवारिक एवं कानूनी लफड़ो से बच सकते हैं। सेहत में थोड़े बहुत विकार लगे रहेंगे।

मकर राशि : आज का दिन लाभदायक बना है। इसका लाभ उठाएं। स्वभाव में थोड़ी उग्रता एवं जल्दबाजी रहेगी। प्रत्येक कार्य को बिना सोचे समझे करेंगे, जिससे बाद में पछताना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय आज अन्य प्रतिस्पर्धियों को तुलना में बेहतर चलेगा। धन लाभ भी थोड़ी देर अबेर आशाजनक होगा, लेकिन धन व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकता है। मौज शौक की प्रवृति से दूर रहें अन्यथा घर में विशेष कर महिला वर्ग से विवाद की संभावना है। संध्या के आस पास किसी से धन संबंधित व्यवहार को लेकर विवाद हो सकता है। गुस्से को काबू में रखें वरना कल पछताना पड़ेगा।

कुंभ राशि : आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। आज किसी ना किसी कारण से मानसिक संताप होगा। पूर्व में की किसी गलती का आभास होगा, लेकिन विपरीत परिस्थिति के कारण सुधार भी नहीं कर सकेंगे। सेहत मध्यान तक नरम रहेगी। हाथ-पैर एवं अन्य शारीरिक अंगों में शिथिलता के कारण कार्य बेमन से करने पड़ेंगे। कार्य व्यवसाय की स्थिति भी दयनीय ही रहेगी। अन्य लोगों के ऊपर आश्रित रहना पड़ेगा। धन लाभ होगा, लेकिन व्यर्थ के खर्चो में लग जाएगा। माता अथवा घर की महिलाओं की सेहत भी नरम रहने के कारण वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। उधारी के लेन-देन से बचे वरना आगे आर्थिक समस्या गहरा सकती है।

मीन राशि : आज का दिन सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान दिलाएगा। दिन के आरंभ में किसी की बेतुकी बात को लेकर क्रोध में रहेंगे। थोड़ा बहुत गुस्सा दिनभर बना ही रहेगा। मध्यान के समय जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लगाए बैठे हैं, उसके टलने से मन निराश होगा। कार्य व्यवसाय में आज दिनचर्या संभावनाओं पर केंद्रित रहेगी। लाभ के कई अवसर निकट आते आते निरस्त होंगे। फिर भी किसी ना किसी का सहयोग मिलने से धन लाभ हो ही जाएगा। पारिवारिक वातावरण धैर्य की कमी से खराब हो सकता है। घर की अपेक्षा आज बाहर समय बिताने से सहज अनुभव करेंगे। सेहत मानसिक विकार को छोड़ सामान्य रहेगी।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button