17 मई 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज का दिन नई योजनाओं की रूपरेखा बनाने के लिए अच्छा है। आप जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर बातचीत हो सकती है। किसी खास दोस्त से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। अपने सपनों को सच करने के लिए मजबूत कदम उठाने का समय है। सोच को सीमित न रखें, लेकिन जल्दबाजी भी न करें।

वृष राशि : व्यवसाय में नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं। हालांकि चुनौतियां और परेशानियां बनी रहेंगी। छोटे उद्योग से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें, आपको कोई उचित समाधान मिल सकता है। काम में नई दिशा बनेगी।

मिथुन राशि : वर्तमान ग्रह स्थिति आपके लिए अच्छी परिस्थितियां बना रही है। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे और इससे सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मनोबल बढ़ेगा।

कर्क राशि : कठिन परिस्थिति भी आपको डिगा नहीं पाएगी। परिवार में आपके शब्द विवाद सुलझाएंगे और माहौल सुखद बनाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। होममेकर अपनी जिम्मेदारियों में संतुलन बनाकर सबका दिल जीतेंगी। बच्चों के साथ समय बिताने से ऊर्जा मिलेगी। असली ताकत गुस्से में नहीं, शांत रहकर फैसला लेने में है।

सिंह राशि : अपनी खास योजनाएं दिन की शुरुआत में ही बना लें। आप उन्हें पूरा करने में सक्षम रहेंगे। कुछ लोग आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं, लेकिन आपकी कार्यप्रणाली पर इसका नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। युवाओं को लक्ष्य हासिल करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिल सकती है।

कन्या राशि : आज किसी वरिष्ठ सदस्य से मनपसंद तोहफा मिल सकता है। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्तित्व को और निखारेगा। आप कोई बड़ा फैसला लेंगे और अपनी योग्यता से मुश्किल काम भी आसान बना लेंगे। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।

तुला राशि : ऑफिस में आपके नए आइडिया सबको प्रभावित करेंगे। सीनियर अधिकारी किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आप पर भरोसा जता सकते हैं। व्यापार में नई शाखा खोलने या नए मार्केट में उतरने की योजना बनेगी। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। जल्दबाजी से बचते हुए तेजी से काम करें।

वृश्चिक राशि : आज का दिन ठहराव और मेहनत का रहेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी। होममेकर अनुशासन के साथ घर संभालेंगी और हर काम व्यवस्थित रखेंगी। बुजुर्ग आपके धैर्य की तारीफ करेंगे। बच्चों को पढ़ाई या किसी प्रोजेक्ट में आपकी मदद से प्रगति मिलेगी। कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। धीमी गति भी लक्ष्य तक पहुंचा देती है।

धनु राशि : धनदायक समय है। रुके हुए काम पूरे होंगे और पेमेंट भी आसानी से मिल सकती है। थोड़ा प्रैक्टिकल होना जरूरी है। सबसे पहले अपनी गतिविधियों पर ध्यान दें, फिर दूसरों के लिए समय निकालें। घर के रखरखाव से जुड़ी योजनाएं भी बनेंगी।

मकर राशि : कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन अंतिम जीत आपकी होगी। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है, पर आप धैर्य और नेतृत्व क्षमता से सब संभाल लेंगे। बॉस आपकी इच्छाशक्ति की तारीफ करेंगे। बिजनेस करने वाले लोग किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए साहसिक कदम उठा सकते हैं। आत्मविश्वास सफलता दिलाएगा।

कुंभ राशि : व्यवसाय में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है, जो लाभदायक भी साबित होगा। विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर दोबारा विचार करना जरूरी है। कामकाजी महिलाओं को अपनी योग्यता जाहिर करने का अवसर मिलेगा। नौकरी में कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते समय अधिकारियों की सलाह जरूर लें।

मीन राशि : आज का दिन मानसिक शांति, आराम और आत्मविश्लेषण का है। पिछले कुछ दिनों की भागदौड़ के बाद अब रुककर खुद को समय देने की जरूरत है। घर का माहौल शांत रहेगा और होममेकर को अपने लिए सुकून के पल मिलेंगे। बड़ों के अनुभव और सलाह आपके लिए हितकर रहेंगे। हर बड़े संघर्ष के बाद थोड़ा ठहराव भी जरूरी होता है।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल एवं दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Exit mobile version