धर्म

31 मई राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। पहचान और इज्जत भी मिलेगी। वित्तीय स्थिति बेहतर होगी, ऑफिस में तारीफ मिलेगी। वेतन में बढ़ोतरी भी संभव है। सेल्स क्षेत्र वाले लोग भी लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। आज अपने परिधान में नीला रंग शामिल करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

वृषभ राशि : आप आज रियल एस्टेट से जुड़ा कोई लाभकारी लेनदेन पूरा करने वाले हैं। सकारात्मक सोच आपकी शक्ति है और आपको इसका लाभ उठाना है। आपका कोई करीबी भी आपको इसके लिए प्रोत्साहित करेगा। आप आध्यात्मिक विकास के साथ साथ जीवन की भौतिक खुशियों का भी आनंद ले पाएंगे। नई सोच से समृद्धि हासिल होगी।

मिथुन राशि : इस समय लोग आपके बेहतरीन विचारों को सुनने–जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं। आपको अब उनसे जो भी बात मनवानी है, आप आसानी से मनवा सकते हैं। इसके लिए कोई कसर न छोड़ें। अपनी अधिकार जताने की प्रवृति को नियंत्रण में रखें, यह आपके खिलाफ जा सकती है। अपना दिमाग खुला रखें, आपको किसी करीबी से कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है।

कर्क राशि : आज आप खुद की जरूरत से अधिक आलोचना करने के मूड में हैं। आपको भी पता है कि आपकी अधिकतर चिंताएं निरर्थक हैं, फिर भी आप चिंता करते रहते हैं। इसका एकमात्र समाधान यह है कि अपने किसी ऐसे करीबी से अपनी चिंताओं के बारे में बात करें जो आपको सहारा दे सके। इससे पहले कि आप विकर्षित अनुभव करें आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए।

सिंह राशि : आज दुविधा और उलझन की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन यह बस ऊपरी आवरण है, जैसे ही स्थिति साफ होगी आप वास्तविकता को देख पाएंगे। शुरुआत में सब कुछ उलझा हुआ सा लगेगा, लेकिन समय के साथ-साथ सब ठीक होगा, अपना समय लें और चलते रहें। आपको सफलता मिलेगी। परिवर्तन तो जरूर होंगे, लेकिन आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होंगे।

कन्या राशि : आज आपके लिए बहुत सारा काम है व्यस्त रहेंगे। जल्दी के चक्कर में अपने किसी शुभ चिन्तक को नाराज ना करें। नम्र बने रहें। आपकी सकारात्मकता के कारण नए अवसर मिलेंगे। धीरज रखें, परिवर्तन ही शाश्वत नियम है। इसलिए बदलाव तो आपके जीवन में भी होना ही है।

तुला राशि : आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं, लेकिन आपको अपने पार्टनर को अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट बता देना चाहिए। यदि कोई विवाद हुआ भी तो आपके भावनाओं में बह जाने की सम्भावना है। इस प्रवृति पर नियंत्रण रखें। आप दिन का अंतिम हिस्सा किसी बौद्धिक कार्यकलाप या कलाकारी संबंधी रूचि में लगा सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज आप आवेगी मूड में हैं। किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे, जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है, लेकिन मन को शांत रखें। आपके सामने कई अवसर एक साथ आएंगे। आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है ǀ

धनु राशि : आज आप किसी असम्भाव्य साझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। इससे आपको रोमांस, रोमांच और साहसी होने की अनुभूति तो होगी, परन्तु यह देखना होगा कि यह साझेदारी कितनी सफल होगी। किसी अप्रत्याशित श्रोत से समर्थन-सहायता प्राप्त हो सकती है। हालाँकि यह अवसर बहुत कम समय तक ही मिलेगा, इसलिए आपको जल्दी ही फैसला लेना होगा।

मकर राशि : आपको खुद पर बहुत यकीन है, लेकिन अति आत्मविश्वास और अधिकार जताने की प्रवृति से बचें ǀ दूसरों पर अपनी राय थोपने की आदत से आज आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है। केवल सही होना ही काफी नहीं है, आपको इसका अभी ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों को नाराज न करें। थोड़ा नरम रवैया अपनाएंगे तो काफी लंबित कामों को आज पूरा कर पाएंगे।

कुंभ राशि : आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगी, इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा। अपने तरीके और अपने नजरिए के आधार पर देखेंगे तो बिलकुल ठीक फैसला ले पाएंगे। आपकी बहु प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है।

मीन राशि : आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और आज आपको इसके लिए कई अच्छी संस्थाओं से प्रस्ताव भी मिलेंगे। छात्रवृति भी मिल सकती है। कोई आपका फायदा उठाने की ताक में है, प्रारम्भिक व्यवस्था करते हुए और सूचनाएं एकत्र करने में सावधान रहें।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak uvařit dokonalé těstoviny: 5 jednoduchých triků od našich kuchařů" "Nejlepší způsoby, jak udržet svůj oheň na grilu dostatečně horký" "10 výhodných tipů pro efektivní zavlažování vašeho zahrady Přepracování nábytku: uznání a přínosy Rychle uvařená korejská cuketa: recept na slanou Čtyři věty, které ničí váš Polévku s taveným sýrem miluji já Odborník na výživu jmenoval 5 svačin, Jak bezpečně vyčistit dřevo od plísní: Odborníci na restaurování odhalují Domácí rybíz ve vlastní šťávě 12 znaků, že váš 5 hlavních důvodů, proč jíst tuto superpotravinu: Nevyhazujte kůži z Jak přežít zradu manžela milované osoby: rady odborníků Legendární německý Nikdy tyto věci neperte v práci: Tuto Výživné a levné maso na vývar: Chcete žít jednodušeji a užít si každodenního života plnými doušky? Navštivte náš web plný užitečných rad a tipů na usnadnění každodenních činností, zajímavé recepty a užitečné články o zahradničení. Najdete zde vše, co potřebujete k tomu, abyste si užívali každou chvíli a měli zdravý a plnohodnotný život. Přijďte a objevte svět lifestylových hacků, kuchařských tipů a zahradnických nápadů s námi!