धर्म

11 नवंबर 2025 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज ज्याद पैसा खर्च करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे भविष्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज अपने साथ समय बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। हालांकि आज पार्टनर के साथ अनबन के संकेत हैं।

वृषभ राशि : आज आपको निजी जीवन से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। माता-पिता का सपोर्ट मिलेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मिथुन राशि : आज आपको वाहन चलाते समय सतर्क रहना चाहिए। आर्थिक रूप से किसी भी तरह की लापरवाही से बचें, वरना मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि आपको अपने लिए व पार्टनर के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि : आज अपनी सेहत अच्छी रखने के लिए दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। निवेश लाभ और समृद्धि लाएगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को प्राथमिकता दें। आज अपने पार्टनर की केयर करें व प्यार जताएं। कार्यस्थल पर आपके किसी पुराने काम की सराहना हो सकती है। आपके प्रदर्शन को देखते हुए आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है। कारोबारी आज अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए किसी से सलाह ले सकते हैं।

सिंह राशि : आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है, लेकिन खर्चों की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। किसी भी तरह की फिजूलखर्ची से बचें। लव अफेयर आपका अच्छा रहेगा। आज पार्टनर के साथ सुकुन के पल बिताने का मौका मिलेगा। आज यात्रा करने व निवेश से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। कारोबारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि : आज आपका अति उत्साह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आज अतिरिक्त कमाई के लिए आप कोशिश कर सकते हैं, जिससे आने वाले समय में आपको लाभ मिलेगा। आप कुछ समय अपने शौक पूरे करने और परिवार के सदस्यों की मदद करने में भी बिता सकते हैं। वैवाहिक जीवन रोमांटिक रहेगा।

तुला राशि : आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपनों का साथ होगा। कार्यस्थल पर पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। एक-दूसरे का नजरिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएं। आज आपके बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपका परिवार आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेगा। आर्थिक रूप से दिन आपके पक्ष में रहेगा।

वृश्चिक राशि : आज आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की शिक्षा पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता के कारण मन चिंतिंत हो सकता है। शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन अंत में जीत आपकी होगी। किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है। कार्यस्थल पर सीनियर्स का साथ मिलेगा। व्यापार में नई डील करने से पहले जरूरी रिसर्च करें।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक और शारीरिक रूप से लाभकारी रहने वाला है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। ऑफिस में आपको अच्छे रिजल्ट नहीं मिलेंगे। आज कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है, जिससे आप दिनभर परेशान रह सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपको सपोर्ट करेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

मकर राशि : आज परेशानियों के सामने आने पर घबराएं नहीं बल्कि मुस्कुराएं। क्योंकि आप इनसे पार पा लेंगे। आज अपने खर्चों में फिजूलखर्ची नहीं करने की कोशिश करें। घरेलू मुद्दों को कंट्रोल से बाहर होने से पहले सुलझा लें। शादीशुदा जिंदगी अच्छी चलेगी। आर्थिक रूप से कोई बड़ी परेशानी नहीं दिख रही है लेकिन भविष्य के लिए निवेश पर ध्यान देना अच्छा है।

कुंभ राशि : आज अपनी सेहत पर नजर रखें। आपके खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि आपके मानसिक शांति को परेशान कर सकती है। जरूरत पड़ने पर दोस्त आपकी मदद के लिए आएंगे। रोमांटिक लाइफ के लिहाज से रोमांचक दिन है, आपके पास किसी खास व्यक्ति का फोन आ सकता है। लेकिन आज ऑफिस में काम में आपका मन नहीं लगेगा। यात्रा के अवसर सामने आएंगे।

मीन राशि : आज आपका कोई सपना पूरा हो सकता है, लेकिन अपने उत्साह व जुनून को कंट्रोल में रखें। लंबी अवधि के लाभ निवेश पर फोकस करें। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को प्राथमिकता दें। व्यापारियों के लिए नए क्लाइंट के साथ बातचीत करने का यह एक शानदार दिन है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। व्यावसायिक सफलता मिलने की संभावना है।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, pogosto posežemo po hitri večerji, čeprav lahko iz preprostih sestavin pripravimo okusnejši in bolj zdrav obrok. To temo je vredno podrobneje raziskati. Voda ali sok: tri številke sitosti Presenetljivo je, da lahko tudi zamrznjena zelenjava ohrani veliko hranil. Z njo pripravimo hitro juho, omleto ali prilogo, okus pa obogatimo s svežimi zelišči in kančkom limoninega soka.