धर्मसीहोर

रामायण कामधेनु की तरह मनोवांछित फल देती है : महंत हरिरामदास महाराज

सीहोर। रामचरित मानस की हर चौपाई मंत्र की तरह सिद्ध है। रामायण कामधेनु की तरह मनोवांछित फल देती है। गोस्वामी तुलसीदास ने भगवान राम के जीवन और उनके राम राज्य पर पवित्र धार्मिक ग्रंथ रामचरिममानस की रचना की थी। रामचरितमानस की चौपाइयां केवल शब्द ही नहीं हैं, बल्कि मानव कल्याण का साधन भी है। इन चौपाइयों के जप से आप अपनी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकते हैं। हमारे सभी दोषों को दूर करती है। उक्त विचार शहर के कस्बा स्थित तिलक पार्क में जारी नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा में कथा व्यास हरिराम दास महाराज ने की। शुक्रवार की रात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के वर्णन के साथ झांकी सजाई जाएगी।
भव्य श्रीराम कथा के दूसरे दिन महाराज ने संत महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि तुलसीदास जी ने संत समाज, संत वंदना और संत संगति की व्याख्या अद्भुत है, संतों के हृदय की निर्मलता और समता के विषय में बताया है साथ ही गोस्वामी जी अपना अभिमान दूर करते हैं। अहंकार, पाप का मूल है और अमंगलकारी भी है इसलिए उनकी वाणी में इसका त्याग स्पष्ट दिखाई देता है। बिनु सतसंग बिबेक न होई। राम कृपा बिनु सुलभ न सोई।। सतसंगत मुद मंगल मूला। सोइ फल सिधि सब साधन फूला।। सत्संग के बिना विवेक नहीं होता और श्री राम जी की कृपा के बिना वह सत्संग सरलता से नहीं मिलता है। सत्संगति आनन्द और कल्याण की जड़ है। सत्संग की सिद्धि प्राप्ति ही फल है और सब साधन तो फूल हैं। भक्ति में भाव होना चाहिए, भक्त की भक्ति को देखकर ईश्वर सदैव प्रसन्न होते हैं। निष्काम भाव से की गयी भक्ति फलदायी होती है। जो मनुष्य अहंकार के वशीभूत होकर कर्म करता है, वह पाप का भागीदार बन जाता है, और जो निष्काम भाव से मेल जोल के साथ सुख दुख में दूसरों का सहयोग करता है वह ईश्वर के बहुत निकट पहुंच जाता है। श्रीराम कथा का आयोजन संपूर्ण क्षेत्रवासियों के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन रात्रि आठ बजे श्रीराम कथा का शुभारंभ होता है।
हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में होगा श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ-
हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। भागवत भूषण पं.रविशंकर तिवारी के द्वारा श्रद्धालुओंं को संगीतमय कथा का श्रवण कराया जाएगा। हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के टाऊनहॉल में 16 मई से 22 मई रविवार तक दोपहर 3.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा होगी। श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान एमडी शर्मा और श्यामा शर्मा होंगे। कलश यात्रा का शुभारंभ निज निवास से सुबह आठ बजे किया जाएगा। हाऊसिंग बोर्ड श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
4 frázy, ktoré môžu zničiť vzťahy: psychológ odhaľuje účinky urážok Letná večera so vzdušnou veľkou nocou a dubajskou Ako často sa Chrumkavá a zlatá: recept na dokonalé namastenie kurča s Rýchly recept na dokonalé Najlepšie rastliny na Ako dosiahnuť dokonalé Ako skladovať klobásu bez chladenia: