धर्म

17 सितंबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज कोई बढ़िया अवसर आपके कार्य क्षेत्र में आएगा, जिसको चुनने में थोड़ा भी देर न करें। अत्यधिक विलंब करने से आप इस धनलाभ के अवसर को गवां सकते हैं। आज ऐसे लोगों के साथ जुड़ें जो भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद करें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर चल रही खटास आज खत्म हो जाएगी।

वृषभ राशि: शुक्र ग्रह वृषभ राशि के स्वामी हैं। शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश करने से आपको आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर में आपको अपार सफलता हासिल हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: इस राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान पारिवारिक संबंध भी मजबूत होंगे। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। काम में खूब मन लगेगा। मेहनत का अनुकूल फल मिलेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए शुक्र गोचर बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन संभव है।

सिंह राशि: आज का दिन कुछ खास लेकर आया है। वर्क प्लेस पर वातावरण खुशनुमा रहेगा। कुछ जरूरी काम आज थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जाएगा। इस राशि के डाक्टर की ख्याति आज दूर-दूर तक फैलेगी। आज आप लवमेट को कोई उपहार दे सकते हैं। रिश्तों में नयापन आएगा।

कन्या राशि: आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आज आपको अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें बड़ा फायदा होने वाला है।

तुला राशि: आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आपको इन सब चीजों से खुद को दूर रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते हैं। संचार से जुड़ी किसी नई तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी।

वृश्चिक राशि: आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनाएं आएंगी। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के जो छात्र कंम्पयूटर की पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें आज कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है साथी से मन की बात कह सकते हैं।

धनु राशि: इस राशि वालों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। व्यापारी जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। साझेदारी के काम में आप लोग अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। इस राशि के सिंगल जातकों को उनका लव पार्टनर मिल सकता है।

मकर राशि: आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। कुछ नए मौके, साथ ही नए विचार सामने आएंगे, जिसको खुले मन से स्वीकार करें। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।

कुंभ राशि: आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरूरी काम आज टाइम से पूरा हो जाएगा। आज आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं आज उनका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। छात्रों को आज पढ़ाई में मन लगेगा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें।

मीन राशि: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। निगेटिव थॉट्स को आज दिमाग में न आने दें। धनलाभ की संभावनाएं बन रही हैं साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होने वाला है। इस राशि के छात्रों को आज भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। आज की गई मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tipy a triky pre úspech vo vašej kuchyni, záhrade a bežnom živote. Objavte nové recepty, užitočné rady a praktické informácie pre pestovanie vašich vlastných plodín. Spoznajte skvelé nápady na zlepšenie vášho domáceho prostredia a životného štýlu. Skúste nájsť Kde je poklad? Získajte tipy a triky pre zlepšenie svojho životného štýlu, objavte nové recepty a zaujímavé články o pestovaní zeleniny vo vašej záhrade. S našimi užitočnými informáciami a nápadmi môžete pripraviť chutné jedlá a vytvoriť úspešný záhradný projekt. Čítajte ďalej a dozviete sa viac!