धर्म

सूर्य का मेष में गोचर खरमास समाप्त, इन राशियों में होगी हलचल

सूर्य देव 14 अप्रैल, 2023 को दोपहर 2.42 बजे मेष राशि में गोचर करेंगे। 14 अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 तक सूर्य मेष राशि में ही रहेंगे। सूर्य देव के इस गोचर के दौरान इन 4 राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। ज्योतिष पदम भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषचार्य डॉ. पंडित गणेश शर्मा के अनुसार इन 4 राशियों वाले जातक की जिंदगी में हलचल होंगी।
वृषभ राशि: बारहवें भाव में सूर्य धन की हानि देता है। वृषभ राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में इस गोचर के दौरान विवादों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि: काम का दबाव अधिक हो सकता है और इस वजह से जातक लापरवाही के कारण अपने काम में गलतियां कर सकते हैं। व्यवसाय करने वाले जातकों को हानि और लाभ दोनों का अनुभव हो सकता है। मेष राशि में सूर्य की स्थिति अधिक खर्च और हानि का कारण बन सकती है।
तुला राशि: करियर के मामले में आपको थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर गड़बड़ी हो सकती है और काम का दबाव भी अधिक हो सकता है। अवांछित यात्रा हो सकती है। बड़े फैसले लेने में सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि उन्हें नुकसान होने की संभावना है।
मकर राशि: अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सतर्क रहने की आवश्यकता है। लाभ की जगह नुकसान होने की संभावना है। खर्चों में अधिकता आएगी। धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है। जातकों का जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है।
खरमास समाप्त हुआ-
खरमास वर्ष में 2 बार लगता है। हर सौ वर्ष में एक सौर खरमास कहलाता है। अधिकमास अलग होता है और खरमास अलग। खरमास में सूर्य की गति धीमी पड़ जाती है और हवाओं में ठंडक भी रहती है। खरमास के लगते ही विवाह आदि सभी तरह के मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं। पंडित गणेश शर्मा के अनुसार खरमास 15 मार्च को प्रारंभ हुआ था। सूर्य से 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश किया था तब से खरमास प्रारंभ हुआ और यह इस माह यानी 14 अप्रैल को मेष राशि में जब प्रवेश करेगा तो खरमास समाप्त हो जाएगा।
खरमास का मीन संक्रांति से संबंध-
जब सूर्य, बृहस्पति की राशि धनु राशि या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब से ही खरमास आरंभ होता है। माना जाता है कि इस दौरान सूर्य की गति मंद पड़ जाती है। पंचाग के अनुसार यह समय सौर पौष मास का होता है जिसे खरमास कहा जाता है। खरमास को मलमास भी कहा जाता है। खरमास में खर का अर्थ दुष्ट होता है और मास का अर्थ महीना होता है। मान्यता है कि इस माह में मृत्यु आने पर व्यक्ति नरक जाता है।.
डॉ पंडित गणेश शर्मा स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषचार्य
9229112381

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Sveiki atvykę į mūsų svetainę, kur rasite įvairius gyvenimo patarimus, virtuvės gudrybes ir naudingus straipsnius apie sodo darbus. Mes siekiame dalintis naudinga informacija, kuri padės jums išmokti naujų dalykų, puikiai pavalgyti ir pasirūpinti savo gėlių sodu bei daržu. Pasinerti į mūsų straipsnius ir atraskite naujus įdomius patarimus bei idėjas! IQ testas: suraskite 3 2025 m. spalio 17 d., Viena žmogus iš Aukštą intelekto koeficientą turintys genijai: Įdomi svetainė, kurią galima Pasakų pasaulis, virtuvės patarimai ir sodo gudrybės - čia rasite viską, ko jums reikia savo kasdieniam gyvenimui! Mėgaukitės skaniais receptais, sužinokite naujus triukus ir pasidalinkite patirtimi su kitais sodininkais. Mes esame čia, kad jums padėtume gyventi sveikiau, skaniau ir paprasčiau! Susiraskite viską, ko jums reikia, čia, mūsų tinklaraštyje. Palikite komentarą ir bendraukite su mumis - mes visada pasiruošę padėti!