धर्ममध्य प्रदेशविशेषसीहोर

दुनिया के सताए लोग यहां सीने से लगाए जाते हैं: पंडित प्रदीप मिश्रा

दुनिया के सताए लोग यहां सीने से लगाए जाते हैं: पंडित प्रदीप मिश्रा

सीहोर।  दुनिया के सताए लोग यहां सीने से लगाए जाते हैं, भगवान शिव सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। जब भी आप भगवान के पास जाएं तो अपना दिल लेकर। भगवान का वास भक्त के हृदय में होता है। परमात्मा अविनाशी है, जिनका कभी विनाश नहीं होता। सृष्टि का संचालन परमात्मा की कृपा से होता है। सत्य स्वरूप परमात्मा का वंदन करें। परमात्मा एक रूप में हैं। जब इच्छा होती है लीला के लिए अनेक रूप धारण कर लेते हैं। ये बातें पंडित प्रदीप मिश्रा ने कही।
उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा करें। धर्म भी हमारी रक्षा करेगा। जिन्होंने सब महास्वरूप को त्याग दिया। उनके द्वारा जिस धर्म की प्रेरणा दी जाती है वो कल्याणकारी है। दैहिक, दैविक व भौतिक तापों को दूर करने वाला है। दिव्य महापुरुषों का सानिध्य मिल जाए वही परम धर्म है। भगवान से कभी मांगना नहीं चाहिए। दूसरे प्रश्न के उत्तर में कहा कि परमात्मा की भक्ति की तो सभी देवी-देवता प्रसन्न हो जाएंगे। जगत पिता परमात्मा शिव हैं। उनकी भक्ति श्रेष्ठ है, लेकिन परमात्मा सभी को नहीं दे देते। कहते हैं योग्यता होगी तभी दूंगा। परमात्मा की शरण गति महापुरुषों के सानिध्य में मिलेगी। जहां उपदेश की उपेक्षा होती है वो कल्याणकारी नहीं होता है।
अभिमंत्रित रुद्राक्ष श्रद्धालुओं के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था-
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रुद्राक्ष लोगों के घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था समिति करेगी। इसके अलावा मंगलवार को आरएसएस, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, राठौर समाज, अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज, राजपूत समाज, अनेक महिला मंडलों के अलावा पांच दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों ने प्रशासन के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर व्यवस्था की। यहां पर मौजूद श्रद्धालुओं को जल, भोजन प्रसादी के अलावा फलहारी प्रसादी का वितरण भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko po napornem dnevu zmanjka časa, preprost zdrav obrok pogosto reši večer. To temo je vredno bolje spoznati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj le skleda solate, vendar to ne drži vedno. Boljši pristop je preprost recept z nekaj beljakovinami, svežo zelenjavo in okusnimi začimbami.