धर्म

वर्ष-2025 रहेगा परिवर्तनकारी, चार बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन

वर्ष-2025 में 4 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। 29 मार्च को शनि का ज्यादा गोचर मीन राशि में, 14 मई को बृहस्पति का गोचर मिथुन राशि में और 18 मई को राहु एवं केतु गोचर कुंभ और सिंह राशि में होगा। बालाजी ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ गणेश शर्मा ने बताया कि देश और दुनिया में कुछ बड़ा होने वाला है। वर्ष 2024 से ज्यादा खतरनाक रहने वाला है वर्ष 2025…विक्रम संवत 2082 से नया वर्ष शुरू होगा। यह नया वर्ष अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार भारत की कुंडली में मंगल का प्रभाव रहेगा। मंगल दूसरे घर में बैठा है। भारत की कुंडली के तीसरे भाव में पांच ग्रहों का गोचर होगा। यह विश्लेषण भारत की कुंडली पर आधारित नहीं है। यह चार बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन पर आधारित है।
विश्व में रहेगा अशांति का माहौल-
29 मार्च 2025 को जब शनि ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, तब देश और दुनिया में हम बड़े बदलाव को देखेंगे। मीन राशि और 12वां भाव गुरु का है। यहां से शनि लग्न को, पंचम को और अष्टम भाव को देखेंगे। इसके चलते देश के चरित्र, रिश्ते, संतान, शिक्षा, सेहत और विदेश से भारत के संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। इससे भारत के अंदर आपसी सौहार्द, शांति और समृद्धि का संतुलन गड़बड़ा जाएगा। अकाल, युद्ध, दंगे, विस्फोट, भूचाल, महामारी और प्राकृतिक आपदाओं से देश परेशान रहेगा। बड़ी तादाद में जन और धन हानि होने की आशंका है।
देश की जलवायु और तापमान पर असर-
14 मई 2025 से गुरु ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में 3 गुना अतिचारी होकर गोचर करेंगे। अतिचारी यानी वे अब तेज गति से एक राशि को बहुत कम समय में पार करके पुनः उसी राशि में वक्री लौटेंगे और फिर मार्गी होकर पुनः अगली राशि में चले जाएंगे। ऐसा वे 8 वर्षों तक करेंगे। बृहस्पति के इस गोचर के चलते देश में एक ओर असामान्य तापमान बढ़ेगा तो दूसरी ओर जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम चक्र में बड़ा बदलाव आएगा। भारत के समुद्र के तट पर स्थित लोगों को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मिथुन में दूसरे भाव में बैठकर गुरु पंचम, अष्टम और दशम भाव को देखेंगे। इसके चलते शनि द्वारा किए जा रहे नकारात्मक प्रभाव को गुरुदेव कुछ हद तक कम भी करेंगे।
भारत करेगा तकनीक और सैन्य क्षेत्र में प्रगति-
राहु ग्रह कुंभ राशि में गोचर करके कर्म भाव में विराजमान होगा। इस गोचर के चलते भारत तकनीक के क्षेत्र में पहले की अपेक्षा ज्यादा तेजी से आगे बढ़ेगा। अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां मिलने की संभावना है। इसी के साथ ही भारत का सैन्य क्षेत्र में विस्तार होगा और आने वाले समय में भारत की सेना बहुत शक्तिशाली हो जाएगी। हालांकि केतु के कारण घरेलू उद्योग में मंदी देखी जा सकती है। कोरोना वायरस की तरह किसी नई महामारी के आने की संभावना भी बन सकती है। शेयर मार्केट में बड़े पैमाने पर उतार-चढ़ाव होगा। शेयर मार्केट में नुकसान की संभावना है। गुरु के कारण गोल्ड यानी सोने के भाव में बहुत ज्यादा तेजी देखी जा सकती है। वह 1 लाख के पार जा सकता है। केंद्र सरकार को कुछ राज्यों में दंगे और जन आंदोलन के कारण पूरे वर्ष परेशान रहना पड़ सकता है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ भारत का बड़े पैमाने पर टकराव हो सकता है। भारत के भीतर से केंद्र सरकार को अस्थिर करने की साजिश के चलते जनता में भय व्याप्त होने की संभावना है। गुप्त शत्रुओं के कारण भारत को नुकसान उठाना पड़ सकता है। भारत देशहित में कोई बड़ा फैसला लेकर देश और दुनिया को चौंका सकता है।
राष्ट्रवाद की भावना में होगी बढ़ोतरी-
देश में सांप्रदायिकता के साथ ही राष्ट्रवाद की भावना भी प्रबल होगी। लोग अपने हितों को छोड़कर एकजुट होकर देश के लिए काम करने की इच्छा से बाहर निकल सकते हैं। इसी दौरान वे लोग भी ज्यादा सक्रिय होंगे, जिनका एजेंडा छद्म रूप से देश को तोड़ने का है। हालांकि इससे बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है कि कौन देश विरोधी है। मार्च तक शनिदेव दंड नायक के रूप में काम करेंगे और इसके बाद बृहस्पति देश की आंतरिक स्थिति को संभालने का कार्य करेंगे। बाद में उन लोगों के बुरे हाल होंगे, जिन्होंने देश के खिलाफ काम किया है।
पंडित सौरभ गणेश शर्मा, ज्योतिषाचार्य
बालाजी ज्योतिष अनुसंधान एवं परामर्श केंद्र
शास्त्री कॉलोनी स्टेशन रोड सीहोर
संपर्क- 9229112381

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.