धर्म

इसे कहते हैं देवी लक्ष्मी का ‘भाई’, इसके जैसा निशान हथेली पर हो तो कोई भी बन सकता है मालामाल

हस्तरेखा में न सिर्फ रेखाओं बल्कि हथेली पर बनने वाले चिह्नों पर भी गौर किया जाता है। कुछ चिह्न ऐसे होते हैं जो बहुत कम लोगों की हथेली में बनते हैं पर जिसकी भी हथेली में होते हैं, उसे मालामाल कर देते हैं।

 तंत्र-मंत्र का जानकार होता है ऐसा व्यक्ति
हस्तरेखा के अनुसार, जिस व्यक्ति के शनि पर्वत (मध्यमा अंगुली के नीचे) पर शंख का चिह्न होता है, ऐसा व्यक्ति प्रकांड विद्वान, ज्योतिषाचार्य या तंत्र-मंत्र और वेदों का ज्ञाता होता है। इनके नाम की प्रसिद्धि देश-विदेश तक रहती है। ये लोग जो चाहते हैं, उसे प्राप्त करते ही दम लेते हैं। बड़े-बड़े लोग इनके अनुयायी होते हैं।

 स्मार्ट बिजनेसमैन होते हैं ये लोग
जिन लोगों के बुध पर्वत (छोटी अंगुली के नीचे) पर शंख का चिह्न होता है, ऐसे लोग स्मार्ट बिजनेसमैन होते हैं। ये देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी धन अर्जित करते हैं। ऐसा व्यक्ति समस्त भौतिक सुख-सुविधाएं, भोग, ऐश्वर्य, स्त्री सुख आदि प्राप्त करता है। दूर देशों की यात्राएं भी लगातार करता रहता है।

 कुशल राजनेता होता है ऐसा व्यक्ति
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के सूर्य पर्वत (अनामिका अंगुली के नीचे) पर शंख का चिह्न होता है, वो या तो प्रशासनिक सेवाओं में उच्च पद हासिल करता है या फिर राष्ट्रीय राजनीति में बड़े पद पर होता है। इन लोगों के पास धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं रहती है। हजारों लोग इनके कहने पर कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। विदेश में भी इनकी धाक रहती है।

 ऐसा व्यक्ति होता है भाग्यशाली
हस्तरेखा के अनुसार, जिस व्यक्ति की हथेली में बीचों-बीच शंख का निशान हो, वह बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति जीवन भर ऐशो-आराम से रहता है। समाज में उसे मान-सम्मान प्राप्त होता है। ऐसा व्यक्ति या तो कोई बड़ा राजनीतिज्ञ या कानून के क्षेत्र में उच्च पद पर रहता है। कई लोग इनके अधीनस्थ होते हैं यानी इनके हाथ के नीचे काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se tudi vi sprašujete, kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? Z nekaj premišljenimi sestavinami je to mogoče, podrobnosti pa je vredno raziskati. Večina jih jajca hrani na vratih Na prvi pogled se zdi priprava zdravih jedi zahtevna, vendar nekaj preprostih sestavin hitro ustvari okusen, uravnotežen obrok.