धर्म

12 राशियों का वार्षिक भविष्यफल सन् 2023 

१. मेष राशि- चू चे चो ला ली लू ले लो अ 
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। दैनिक कार्यों में सुधार मान सम्मान की वृद्धि होगी पर्याप्त मेहनत से योजना सफल होगी। नए मेहमान के आने से हर्ष होगा। गृह उपयोगी वस्तु की खरीदी जाएगी समय के सदउपयोगी से कार्य व्यवसाय में लाभ होगा कानूनी वाद विवाद से बचे रहे घर में नई खुशी संभव है। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिन्ता बनी रहेगी नई परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। बंधुओं से इच्छित सहयोग मिलेगा यात्रा छोटी सुखद होगी चल अचल संपत्ति का लाभ मिलेगा नवीन कार्य पूरा होगा मंगल उत्सव का अनुबंध होगा संयम बरते वरना हानि उठानी पड़ेगी। व्यवसाय के बदलाव के योग बन सकते है। रुका काम बनेगा स्थानातंरण तथा लंबी यात्रा के योग बनें कुसंगति से बचें व्यवसायिक गतिरोध होगा। नई चिन्ता का जन्म होगा पारिवारिक अतंर विरोध कुघटना चक्र को जन्म दे सकता है। आय व्यय से बचे कहीं से खुशी का समाचार मित्रों संग लंबी यात्रा ग्रहण से प्रति सचेत रहे। कुछ नया कार्य करने की इच्छा बलवती होगी आपके द्वारा चिरस्मरणीय कार्य संपन्न होगा नए मेहमान के आगमन से हर्ष होगा।   

२. वृष राशि- इ उ ए ओ वा वी वु वे वो
आपकी राशि का स्वामी शुक्र हैं। विवादास्पद प्रकरण में नया मोड़ व्यापार फायदे में रहे। पारिवारिक खुशी की खबर मिलेगी। उत्तर दायित्व को निष्ठापूर्वक निभाए समय की चाल समझते हुए कार्य करें। व्यापार में किसी का सहयोग अपेक्षित रहेगा सफलता निश्चय मिलेगी। व्यवसायिक समझौते में लाभ होगा। कानूनी झमेले में पड़ सकते है। काम का बोझ भार बढ़ेगा राज समाज में सम्मान मिलेगा। नवीन विषय के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी नई परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता हे। सतकर्मो में रुचि बढ़ेगी समस्या का उचित समाधान मिलेगा खर्च का संतुलन बनाए रखे प्रेम प्रसंब के चक्कर में हानि उठानी पड़ सकती है। परिश्रम से सफलता मिलेगी देव दर्शन का सहयोग बनेगा। राजनीति चर्चा में परेशानी महिलाओं का समय खरीदी शृंगार में बीतेगा साथी की चिन्ता सतायेगी। परिवार में कटुता में सरसता पैदा होगी। लेनदेन में झंझट बढ़ सकती है। कार्य में लापरवाही ठीक नहीं होगी नौकरी पेशा वर्ग फायदे में रहेगा अधिक समय बाल बच्चों में व्यतीत होगा स्थानातंरण का सुयोग है। विरोधी षड़यंत्र रचेंगे पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा लाभ के योग बनेंगे।  

३. मिथुन राशि- का की कू घ ड छ के को ह
आपकी राशि का स्वामी बुध हैं। पहले से व्यय कम लाभ अधिक होगा परिस्थितियों में सुधार होगा। मर्यादाहीन व्यवहार से क्षोभ होगा। जनसंपर्क से प्रतिष्ठा बढ़ेगी आयोजन से लाभ गृह खर्च में वृद्धि होगी वाहन व अन्य वस्तु का लेनदेन होगा। कुछ योजना बनती बिगड़ती रहेगी। मिथ्या अभियोग बंधु विरोधक्षोभ का कारण बन सकता है। अप्रैल मास में नया काम करने में सफलता मिलेगी नव निर्माण तथा देव दर्शन की इच्छा बलवान होगी। मास गृहानुसार अति उत्तम रहेगा भौतिक सुख संपत्ति तथा व्यवसायिक वृद्धि का योग है। राजनैतिक परिचर्चा स्वास्थ्य हानि आलस्य प्रमाद से बचे रहे ध्यान रखे। उद्योग धंंधे में आश्चर्य जनक लाभ होगा अत्यधिक दौड़धूप का चक्र चलेगा ध्यान रखे। परिस्थितियों का डटकर सामना करें योजना पूर्ति से लाभ होगा भूमि भवन से लाभ होगा उच्चाधिकारियों की हाँ में हाँ मिलाते रहे तभी सुख समृद्धि बनेगी। 

४. कर्क राशि- ही हू हे हो डा डी डू डे डो
आपकी राशि का स्वामी चन्द्रमा हैं। समाज से मान सम्मान मिलेगा। कारोबार में नया समझौता फायदा पहुंचायेगा शत्रु की गतविधियों का ध्यान रखें विश्वासघात से सर्तक रहे दूर समीप के समाचार प्राप्त होगा दामपत्य जीवन में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। सावधानी बरतने की आवश्यकता है। संपत्ति वाद विवाद का कारण बन सकती है। अधिकारी वर्ग की पदोन्नति शुभ संकेत है। माता से भरपूर स्नेह मिलगा श्रमाधिक्य शिक्षा में अवरोध होगा मेहनत के चलते सेहत का ध्यान रखे भाग्य का सितारा चमकेगा प्रतियोगिता परिणाम अनुकूल रहेगा जमा खर्च का संतुलन बना रहेगा व्यापार में वृद्धि होगी मन प्रसन्न रहेगा समझौते से व्यवसाय फायदेमंद रहेगा जीवन साथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा विकास कार्यों को बल मिलेगा प्रियजन मिलन का सहयोग संयोग बनेगा धनाभाव की स्थिति आवेगी। विषम परिस्थिति में धैर्य न खोए आर्थिक मामलों में पूर्ण सफलता मिलेगी व्यापार में गुप्त शत्रुओं द्वारा हानि पहुंचाई जा सकती है। व्यर्थ के झगड़े झंझट में झमेलों में भाग न लेवे। पारिवारिक मांगलिक कार्यो में भाग लेने का मौका मिलेगा स्वस्थ्य विकार मंगल है घूमने फिरने में आनंद दायक समय बितेगा। 

५. सिंह राशि- मा मी मु मे मो टा टी टू टे
आपकी राशि का स्वामी सूर्य हैं। गृह चाल उत्तम है। पुरुषार्थ की वृद्धि होगी झगड़े झंझटों से बचें क्रोध पर काबू रखे भूमि वाहन आदि का लेन देन होगा साहित्य संगीत में रुचि बढ़ेगी व्यवसाय में पर्याप्त विकास अन्न वस्त्रादि का पर्याप्त सुयोग है। लंबी यात्रा श्रेष्ठ नहीं है। विविध स्पर्धा में चिन्ता होगी। आगन्तुक मेहमान से गृह खर्च में वृद्धि होगी समारोह में मान सम्मान उपहार का लाभ मिलेगा। देश विदेश की यात्रा का सुयोग है। आलस्य प्रमाद हानि कारक है। पुरानी निराशा खतम होगी। बेवजह कानूनी विवाद में उलझ सकते है। सतर्कता की आवश्यकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ का नया मार्ग प्रशस्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किया प्रयास सफल होगा संतान पक्ष में सहयोग मिलेगा। विरोधियों से परेशानी होगी। रोजगार में उन्नति होगी राजनीति क्षेत्र में वर्चस्व होगा। किसी खास वस्तु को पाने की इच्छा पूर्ति होगी। विवादस्पद प्रकरण नया मोड़े लेगा योजना का पूर्ण लाभ मिलेगा।  

६. कन्या राशि- टो पा पी पू षा ण ठ पे पो
आपकी राशि का स्वामी बुध हैं। नौकरी में स्थानातरण शुभ नहीं नवनिर्माण की योजना कार्यरुप होगी जारी विवाद को विकराल रुप देने के पहले समाप्त करने का प्रयास करें। परिजनों की राय से आय के व्यक्तिव में बदलाव होगा तथा बुजुर्गों के सानिध्य में रहने का मौका मिलेगा पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा समय के स्वरुप को देखते हुए कार्य करें व्यवसाय में उन्नति होगी राजनीति क्षेत्र में वर्चस्व कायम होगा चिर स्थायी योजना में धन खर्च होगा लाभ अधिक व्यय कम होगा घर गृहस्थी की समस्याएं सुलझेगी प्यार प्रीत का चक्कर चलेगा खास प्रयोजन में जाना पड़ेगा विचार योजन को कार्य रुप देने में सफलता मिलेगी कार्य में कोताही न बरते साथी पदोन्नति में बाधक बनेगा। शत्रु ईष्या का भाव रखेगा नया कार्य करने में आय सक्षम होगें खेती में लाभ होगा तथा सुखद समाचार मिलेगा चल रहे कार्योें में सफलता का सुयोग है परिवार में जायजाद संबंधी विवाद से परस्पर मनोमालिन्य संभव है। समय का सही उपयोग करें लाभ से खुशी होगी व्यापारी वर्ग नए समझौते में फायदे में रहेंगे गृहणियों का साज सज्जा में समय बीतेगा सामाजिक कार्य सम्पादन का योग है। मेहनत के चलते सेहत का ध्यान रखे। 

७. तुला राशि- रा री रु रे रो त ती तू ते
आपकी राशि का स्वामी शुक्र हैं। भाग्योदय तथा उद्योग तथा धर्म शक्ति का विकास होगा घर गृहस्थी की जरुरत पूरी होगी भाग्योदय तथा उद्योग धर्म शक्ति का विकास होगा। घर गृहस्थी की जरुरत पूरी होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी आनंद का अनुभव करेंगे पुण्य लाभ मित्र मिलन की खुशी होगी तथा प्रतिकूल सूचना सावधानी से आगे बढ़े सफलता मिलेगी। प्रतियोगिता के परिणाम उत्तम सांसारिक सुख उपभोग तथा भाग्य का विकास का सुयोग है। अप्रैल आय के लिए कठिन समय है। विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ेगा चल रहे कार्यों में प्रगति का सुयोग है। बालबच्चों में हास्य रस चलता रहेगा मन प्रसन्न रहेगा समाचार मिलेगा विपरीत स्थिति में धैर्य से काम लेवे। समय समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें तथा दैनिक कार्यों में सावधानी बरतें साझेदारी से घाटा हो सकता है। रोग ऋण से बचें राजनैतिक क्षेत्र में सितारा बुलंद होगा। निर्माणाधीन काम पूरा होगा। दोस्ती में प्रेम बढ़ाए कानूनी कार्रवाई का विचार छोड़े अनजान से दोस्ती का हाथ न मिलाए खरीद फरोख्त के धंधे में लाभ होगा अनावश्यक नई उलझनें पैदा कर सकता है। स्थानातंरण होगा स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा किसी की कही हुई बातों पर ध्यान न देवे पारिवारिक समस्या का समाधान होगा मनोवांछित कार्य सिद्ध का योग है। विरोधी चालों से सजग रहे कार्य विशेष में खुशी होगी। 

८. वृश्चिक राशि- तो ना नी नू ने नो या वि यू
आपकी राशि का स्वामी मंगल हैं। आशा में निराशा होगी कंबल काला तेल दान कर देवे। अनजान व्यक्ति से सावधान रहे तथा विशेषता के काम करेंगे बढ़ती जिम्मेदारी को संभाले अच्छे लोगों के बीच व्यवहार बढ़ेगे तथा परिजनों की राय जीवन में बदलाव लाएगी गोचर के प्रभाव से पराक्रम बढ़ेगा कोई रुका हुआ काम सहयोग से पूरा होगा संतान की ओर से खुशी मिलेगी तथा परीक्षा में सफलता मिलेगी मन पूरी तरह जोश से भरा रहेगा अनजान व्यक्ति के व्यवहार से बचें आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी खास प्रयोजन से कहीं जाना होगा विवाद से बचें व्यवसाय में नई पहल से लाभ होगा। लंबी यात्रा का संयोग है घर गृहस्थी में कोई उपकरण खरीदा जाएगा। कानूनी विवाद कोई समझौते से सुलझेगा पड़ोसियों से संबंध अच्छे होंगे धर्म अध्यात्म में आस्था जागृत होगी घर गृहस्थी में सामंजस्य बनाए रखे विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते है। वाहन क्रय विक्र का अवसर अवश्य मिलेगा। 

९. धनु राशि- ये यो भा भी भू धा फा ढ भे
आपकी का स्वामी गुरु हैं। जनवरी मास की गृहचाल सामान्य फलदायक है। चिन्ताओं को आप हावी न होने देवे। मौसम की प्रतिकूलता से स्वास्थ्य हानि से बचे धार्मिक एवं लंबी यात्रा का योग बन सकता है। चौपाया तथा वाहन आदि का योग बनता है। अधिकारियों की घनिष्ठा से लाभ होगा। काम का अतिरिक्त कार्यभार बढ़ सकता है। प्रेम प्रसंग का चक्कर चल सकता है। चौपायों या वाहन तथा से सावधान रहें प्रिय वस्तु के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अनजान से दोस्ती का हाथ न मिलाए पड़ोसी से सदभाव बनाए रखे बढ़ते उत्तरदायित्व को न्िाष्ठापूर्वक निभाए विरोधी षड़यंत्र से बचें मंगलोत्सव में जाएंगे। व्यर्थ की राजनीति कुचक्र रचना से बचें वैवाहिक जीवन में खुशी भौतिक सुख भोग होगा साधन सुलभ होगें लंबी यात्रा का संयोग बनेगा। देश विदेश के समाचार मिलेगा। 

१०. मकर राशि- भो जा जी खी खू खे खो गा गी 
आपकी राशि का स्वामी शनि हैं। कार्य क्षेत्र में बढ़ते निष्ठा को उत्तम भाव से निभाए प्रियजन बिछोह से मन उदास होगा शुभ समाचार आएगा परिवार में सामंजस्य बनाए रखे। मेहनत करे भाग्य आय की प्रतीक्षा कर रहा है। पाप पुण्य कर्म से मन को शांति मिलेगी बड़े अधिकारियों से तालमेल बनाए रखना लाभप्रद सिद्ध होगा। दामपत्य जीवन सुखमय रहेगा कारोबार में नई उपलब्धि मिलेगी जमीन जायदाद मुकदमा संबंधी परेशानी हो सकती है। दुविधा मन के भाव में आय को तनाव होगा अध्ययन कार्य में रुचि बढ़ेगी विवाह मांगलिक कार्य पर कुछ खर्च होगा बच्चों का मन खेलकूद के साथ पढ़ाई में भी लगेगा मनोरंजन की सामग्री खरीदी जाएगी अनावश्यक भागदौड़ चिंता होगी। नवनिर्माण की इच्छा पूरी होगी अकारण ही कुछ समय उलझनों में बीतेगा व्यवसाय में लाभ होगा पुराने विवाद समाप्त होकर संबंधों में मधुरता आएगी। व्यवसाय में किया गया समझौता लाभप्रद होगा। दूर के मेहमान आएंगे व संदेशा आएगा पुराने रोग ऋण आदि से छुटकारा मिलेगा विवाद सुलझ जाएंगे राजनीति के क्षेत्रों में नया गठबंधन लाभदायक रहेगा दिनचर्या बिगड़ने न देवे स्थानांतरण फायदेमंद लाभकारी रहेगा।

११. कुंभ राशि- गू गे गो सा सी सू से सो दा
आपकी राशि का स्वामी शनि हैं। लंबी यात्रा श्रेष्ठ नहीं पारिवारिक कलह कुघटना चक्र को जन्म दे सकती है। मंगल कार्य में जाने का न्यौता मिलेगा दूर दराज की यात्रा होगी अचानक लाभ होगा। परिवार में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते है। शिक्षा एवं व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा कहीं प्रेम प्रसंग का चक्कर चलेगा योजना में धन लगाना श्रेष्ठ है। अनजान से दोस्ती का खतरा न उठाए नए महानुभावों का आगमन होगा। विवेक पूर्ण की रुकावट दूर होगी पारिवारिक मेल मिलन बढ़ेगा व्यापार के नवीन अवसर मिलेंगे कोई नाहक झंझटों में उलझाने का प्रयास कर सकता है। परिवार में खरीदी होगी तथा देव दर्शन पर्यटन के सुअवसर आएंगे तथा मनोरथ सिद्ध होगा। व्यवसाय में नया समझौता फायदेमंद होगा घर गृहस्थी की समस्याएं सुलझ जाएगी। व्यापारी वर्ग विशेष सफलता हासिल करेगा।  

१२.मीन राशि- दी दू थ झ ञ दे दो चा ची
आपकी राशि का स्वामी गुरु हैं। समय कुछ विशेषता लिए आ रहा है। नित्य आनंद सुयश वृद्धि विवाद निवृत्ति के योग बनेंगे तथा काम में तत्परता बनी रहेगी। कानूनी झंझटे छूट जाएंगे पठन पाठन में रुचि बढ़ती जाएगी। मंगल उत्सव में जाना होगा साधन सुगम होंगे उदर विकार से बचें आशातीत सफलता मिलें राजनीति में काम बनेगा कोई तुम्हे गुमराह करने की प्रयास करेगा घर गृहस्थी का सुख मिलेगा लक्ष्य कार्य में त्रुटि नवीन जोड़-तोड़ एवं कानूनी विवाद में उलझ सकते है। दूर की यात्रा तथा वाहन सुख मिलेगा भूमि भवन संबंधी कार्य होगे मित्र मिलन अचानक धन लाभ होगा। कार्ययोजना को पूर्ण करने में कठिनाई होगी स्वास्थ्य का ध्यान रखे वस्तु विशेष का लेन देन लाभदायक होगा कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी परिवार में पर्याप्त सहयोग मिलेगा आपको मानसिक पीड़ा पहुंचा सकता है। उद्योगधंधे में सामान्य लाभ होगा। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Utforska vårt bibliotek med användbara livshackar, spännande recept och praktiska artiklar om trädgårdsarbete. Lär dig nya sätt att organisera ditt hem, laga enkla och hälsosamma måltider, samt odla grönsaker och örter i din egen trädgård. Upptäck hur du kan maximera din tid och energi med våra smarta tips och tricks! Tvätt från tvättmaskinen: Naturläkemedlet Snabbt bli röd: Rikliga bevattning för en Vad man ska göra om blixtlåset fastnar: 5 enkla sätt Upptäck nya spännande sätt att laga mat, organisera ditt hem och odla din egen trädgård med våra användbara livshackar. Lär dig hemligheterna bakom att skapa läckra måltider och upptäck hemligheter för att skapa en blomstrande trädgård. Utforska vårt bibliotek med artiklar och förvandla din vardag till en äventyrlig resa mot självförverkligande. Välkommen till en värld av kreativitet, nytänkande och inspiration!