
सीहोर। भाजपा की जीत हर बूथ पर हो, इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत एवं लगन के साथ काम करे। पार्टी नेतृत्व ने सभी को जो जिम्मेदारियां सौंपी हैं अब उन जिम्मेदारियों को पूरा करने का समय आ गया है। इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मोर्चे पर डट जाएं। ये बातें भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी ने कही। वे सलकनपुर मंडल जिला भाजपा कार्यालय रेहटी में पदाधिकारियों के लिए आयोजित स्वागत, सम्मान समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्ष भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने की।
अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सीहोर द्वारा भाजपा सलकनपुर मंडल के रेहटी कार्यालय में मंडल के नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल टेलर थे। स्वागत-सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेताओं में आसाराम यादव, रामनारायण साहू, अनार सिंह चौहान, गजराज सिंह चौहान, राजेंद्र पटेल, भगवत सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम यादव, सावित्री चौहान सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा द्वारा किया गया।