आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

कांग्रेस के घर चलो, घर-घर चलो अभियान को मिला रहा महिलाओं का भारी समर्थन

महंगाई के विरोध में एकजुट होकर कर रही हैं घर-घर संवाद

सीहोर। जिला कांग्रेस कमेटी के घर चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीहोर शहर के वार्ड क्रमांक 4 में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता संपूर्ण स्वदेश नगर, गंगा आश्रम, लगान कंपाउंड और मुख्य बाजार क्षेत्र में पहुंचे। जहां महंगाई के विरोध में महिलाओं का कांग्रेस के अभियान घर चलो, घर-घर चलो अभियान को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। इसके चलते महिलाएं भी कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर अभियान को सार्थक बना रही हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सीहोर जिले में कांग्रेस पार्टी का घर चलो, घर-घर चलो अभियान निरंतर जारी है। इसके तहत कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता पूरे नगर में घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराकर उनको कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी दिला रहे हैं। सोमवार को जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सीहोर नगर के वार्ड क्रमांक 4 के संपूर्ण स्वदेश नगर, गंगा आश्रम, लगान कंपाउंड और मुख्य बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचे। कांग्रेस के घर चलो, घर-घर चलो अभियान को महिलाओं का जनमसर्थन प्राप्त हुआ। महिलाओं ने अभियान को सार्थक करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर महंगाई का विरोध कर लोगों के घर-घर जाकर संवाद किया और उन्हें भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही महंगाई के बारे में बताया। वहीं महिलाओं ने लगातार बढ़ रही खाद्य सामग्रियों की कीमतों व रसोई गैस की कीमतों का विरोध किया और कांग्रेस के अभियान को समर्थन दिया। अभियान के दौरान लक्ष्मण सिंह रैकवार, अनीस कुरैशी, प्रीतम दयाल चौरसिया, रघुवीर दांगी, डॉ. अनीस खान, अजय रैकवार, मुनव्वर मामू, केके रिछारिया, कपिल उपाध्याय, निशांत वर्मा, मृदुल तोमर, संतोष सिंह वैश्य, कमलेश चांडक, शानू लाला, पंकज शर्मा, भगत तोमर, पुरन लाल, राज कौशल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Cum se prepară o marinată universală potrivită Când să deschideți ferestrele pentru a evita mucegaiul și 2025/10/18/Cățeii pot Cât de multă pâine pot mânca: 3 semne subtile cum să îți Semne ale iubirii necondiționate: Top 4 Sfaturi