सीहोर

पार्षद नरेन्द्र राजपूत  बने हिन्दु उत्सव समिति के सचिव

सीहोर। शहर की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की सक्रीय व अग्रणी संस्था हिन्दु उत्सव समिति सीहोर के  अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने हिन्दु उत्सव समिति के संरक्षक सतीष राठौर, हरीशचन्द्र अग्रवाल, प्रेम पहलवान, शंकर प्रजापति, सुभाष शर्मा, नन्दकिशोर राठौर, अखलेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, किशोर कौशल, तुलसीराम सेन की सहमति से श्री गुप्ता ने वार्ड क्रं. 19 के पार्षद नरेन्द्र राजपूत को हिन्दु उत्सव समिति का सचिव नियुक्त किया है। श्री गुप्ता ने नियुक्ति करते हुए आशा व्यक्त की है कि राजपूत अपनी कार्य कुशलता का परिचय देते हुए जनहित के कार्य करते हुए सामाजिक व सांस्कृति आयोजनों को भव्यता प्रदान करने हेतु संगठन को मजबूति प्रदान करेगें। श्री गुप्ता ने श्री राजपूत को सचिव का पद सौंपते हुए उन्हें नगर पालिका, जिला प्रशासन जैसे कई विभागों से होने वाले समस्त व्यवहार एवं अनुमतियों का भी प्रभारी बनाया गया है। श्री राजपूत की इस नियुक्ति पर उनके इश्ट मित्रों, महेन्द्र सिंह ठाकुर मंकी, आशीष पचोरी, पप्पु धाड़ी, विशाल सेन, अर्विन्द राठौर, राजेश परिहार, विष्णु प्रजापति, कमलेश अग्रवाल,देवेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, पुरुषोत्तम मीणा, राजेन्द्र नागर, दिलीप गांधी, घनश्याम यादव, मनोज कैप्टन, एल.एल.सेन, हरिओम दाऊ, नरेन्द्र शर्मा आदि ने बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ti sei mai chiesto come trasformare un blog personale in uno spazio davvero tuo? Scelte semplici su voce, ritmo e contenuti possono fare la differenza: vale la pena approfondire il tema. Tra bisturi e algoritmo, rimosso un tumore sembra innocuo, Quando una pausa al lavoro diventa un'idea, un blog personale aiuta a darle forma e continuità.