सीहोर

महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं

- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एवं जिपं सीईओ हर्ष सिंह

सीहोर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय सेवाओं में कार्यरत 56 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी मयंक अवस्थी और जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए एसपी मयंक अवस्थी ने कहा कि कर्म की ध्वनि शब्दों से अधिक होती है। महिलाओं ने अपने कर्म से समाज में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर यह साबित किया है कि किसी भी क्षेत्र में वे पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हुई हैं और अपने हक के लिए प्रभावपूर्ण ढंग से लड़ाई लड़ती हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने महिलाओं के साथ होने वाली अपराधों की शिकायत दर्ज करने के लिए पृथक से महिला डेस्क की स्थापना की गई है। इस महिला डेस्क में महिला पुलिस अधिकारी रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं निःसंकोच होकर महिला डेस्क में आकर उनके साथ घटित हिंसा या अपराध की रिपोर्ट दर्ज करा सकती हैं। एसपी मयंक अवस्थी ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के लिए जो योजनाएं बनाई गई हैं, वह आगे आकर उसका लाभ लें। सोशल मीडिया के संबंध में उन्होंने कहा कि महिलाएं निजी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर न करें, क्योंकि उनके दुरुपयोग की संभावना रहती हैं।
राष्ट्र के विकास में महिलाओं का अहम रोल-
जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह ने कहा कि देश की आजादी में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की राष्ट्र के विकास में तेजी से भागीदारी बढ़ रही है। उनकी काबिलियत को देखते हुए निश्चित ही कहा जा सकता है कि देश का भविष्य उज्जवल है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब आर्थिक रूप से स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन रही हैं। वह अपने फैसले खुद ले रही हैं, परिवार की उन्नति और समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी भागीदारी निरंतर बढ़ती जा रही है। सरकार स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम चला रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एएसपी समीर यादव, डीएसपी अर्चना अहीर, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रफुल्ल खत्री ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के समापन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रफुल्ल खत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।
अपराजिता कार्यक्रम के तहत आयोजित गतिविधियां-
अपराजिता अभियान के तहत किशोर बालिकाओं को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, कुश्ती एवं बॉक्सिंग का प्रशिक्षण बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा।
स्व-सहायता समूहों को राशि वितरित-
कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों को आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के लिए क्रेडिट लिंक योजना अंतर्गत राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में जयश्री कृष्णा स्व-सहायता समूह आष्टा को 5 लाख 75 हजार रूपए एवं आकाश स्व-सहायता समूह जावर को 3 लाख रूपए की राशि वितरित की गई।
इन्हें किया गया सम्मानित-
कार्यक्रम में महिला शक्ति की प्रतीक महिलाओं अर्चना अहीर, जिला आबकारी अधिकारी कीर्ति दुबे, गौतमी गोलाइत, सुष्मिता बिल्लोरे, रंजीता पटेल, डॉ. कालिका डोलस, उमा पालीवाल, उषा शर्मा, हेमा मंजिता पांचाल, डॉक्टर पूजा खनूजा, बरखा वर्मा, सविता सोनी, सुमन ताम्रकार सहित 56 महिलाओं का सम्मान किया गया।
ग्राम पंचायतों में भी हुए कार्यक्रम-
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार की अनेक योजनाओं के माध्यम से सशक्त करने तथा आत्म सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इधर जिला अपूर्ति अधिकारी एसके तिवारी ने सीहोर नगर के देवनगर कॉलोनी की सीमा मैथिल को नवीन पात्रता पर्ची प्रदाय की। पात्रता पर्ची मिल जाने से श्रीमती मैथिल को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जाने वाली खाद्य सामग्री का लाभ मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, želimo hitro in dobro jesti. Zato je vredno to temo podrobneje raziskati. večina preplača hitro Jeseni: zakaj pica ostane surova Pogosta napaka: solata iz pese ko zadiši po čokoladni vafljevi prerezan hinkali razkrije surovo sredico Mimogrede, tudi steblo peteršilja je uporabno: drobno ga sesekljaj in dodaj juhi ali solati. Tako bo jed bolj aromatična, hranljiva in brez nepotrebnih ostankov.