खेल

डेविड मिलर छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंचे, कहा- IPL 2022 को कभी नहीं भूलुंगा

माले
 
आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) इन दिनों मालदीव में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव की कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। आईपीएल 2022 मिलर के लिए अब तक सबसे बेस्ट सीजन रहा। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 68.71 की औसत से 16 पारियों में 481 रन बनाए। इस दौरान उनका स्‍ट्राइक रेट 142.73 का रहा। किलर-मिलर डेविड मिलर ने पहले क्वालीफ़ायर मुकाबले में 38 गेंदों में नाबाद 68 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने फाइनल में भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 गेंदों में नाबाद 32 रनों का योगदान दिया था।
 
मिलर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं उन पिछले 8 हफ्तों को याद कर रहा हूं। ये काफी जबरदस्त अनुभव रहा जिसे मैं कभी नहीं भूलुंगा। आपके मैसेज और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। मैं आपको जितना धन्यवाद दूं कम ही है। मालदीव में आकर मुझे रिलैक्स करने का मौका मिल रहा है।'

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jehličnatý opad, piliny, tráva, ořechové listí nebo humus: Jak Proč byste neměli nikdy vylévat Skvělé recepty s cuketou, které vás Jak se vypořádat s přílišnou pěnou v bubnu 9 potravin, Mrkev půjde k šípku: Jaká běžná chyba Jednoduchý způsob, jak