खेल

बटलर ने बताया किसका कवर ड्राइव बेहतर, विराट कोहली या बाबर आजम?

नई दिल्ली
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। इस सीजन में बटलर जबर्दस्त फॉर्म में हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं। आज आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाना है, इस मैच से पहले बटलर ने कुछ मजेदार सवालों के जवाब दिए हैं, जिसमें उन्होंने यह भी बताया कि विराट कोहली या बाबर आजम में से उन्हें किसका कवर ड्राइव बेहतर लगता है। विराट और बाबर के कवर ड्राइव की तुलना इससे पहले भी कई क्रिकेटर कर चुके हैं, कुछ ने विराट का नाम लिया है, तो कुछ ने बाबर का।

जोस बटलर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के पोलाइट इंक्वारीज के दौरान फैन्स के सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने बटलर से पूछा कि उन्हें विराट या बाबर में से किसका कवर ड्राइव बेहतर लगता है, बटलर ने बिना देरी किए जवाब में विराट कोहली का नाम लिया। इसके अलावा इस दौरान उनसे एक फैन ने सवाल किया कि वह किसके साथ पारी का आगज करेंगे, एक पूर्व क्रिकेटर और एक वर्तमान क्रिकेटर का नाम बताइए, इस पर बटलर ने कहा, 'पूर्व क्रिकेटरों में विव रिचर्ड्स, क्योंकि मैं देखना चाहूंगा कि वह टी20 क्रिकेट कैसा खेलेंगे? वर्तमान क्रिकेटरों में रोहित शर्मा।'

बटलर से एक फैन ने सवाल किया कि राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में सबसे बड़ा क्रिकेट गीक कौन है, कुमार संगकारा या आर अश्विन या और कोई, इस पर बटलर ने जवाब में कहा, 'आर अश्विन।' बटलर ने इस सीजन में अभी तक छह मैचों की छह पारियों में 75 की औसत से 375 रन बनाए हैं। बटलर इस दौरान दो शतक और दो अर्धशतक ठोक चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte tipy a triky pro zlepšení svého domova, vaření a skvělý nápady na zahradničení. Naše stránka nabízí užitečné články a návody, které vám pomohou vytvořit útulný a plodný domov. Objevte nové recepty, lifestylové tipy a rady pro pěstování zeleniny a ovoce ve vašem vlastním zahradním ráji. Buďte inspirací pro své blízké a zkuste něco nového každý den! Splňte si sen o šťavnatých švestkách: Neházejte tuby od deodorantů pryč: Stačí vzít nůžky Sladká lahoda, která nezanechá nikoho lhostejným: Zahradníci a pěstitelé střech varováni před nebezpečím tetanu Lovecké brambory na jedné pánvi: Rychlá a lahodná Omyl 99 % zahrádkářů: Tajemství snadného pletí a jak se Dokonalé jídlo: Křehké kuřecí řízky se Tipy a triky pro vás: Nová kulinářská videa, výživné recepty a užitečné články pro zahradníky. Objevte nové způsoby, jak využít své potraviny a skvělé nápady pro vaši zahradu!