खेल

भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल ने मेहा के संग रचाई शादी …..

भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल गुरुवार को वडोदरा में मेहा पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। टीम इंडिया के ऑलराउंडर अपनी शादी की वजह से ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, अक्षर ने अपनी शादी का कोई फोटो या वीडियो शेयर नहीं किया है, लेकिन ट्विटर पर कई फैन अकाउंट्स ने उनके यादगार दिन की कुछ तस्वीरें साझा कीं।

मेहा और अक्षर के लंबे समय से रिलेशन में होने की चर्चा थी। मेहा पटेल पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं और वह डाइट प्लान शेयर करती रहती हैं। वह डाइट से संबंधित जानकारी लोगों से साझा करती हैं। मेहा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं।

रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद अक्षर पटेल लगातार भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। अपनी गेंदबाजी के लिए चर्चा में रहने वाले अक्षर ने इस दौरान बल्लेबाजी से भी काफी प्रभावित किया। शादी के बाद अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करेंगे। हालांकि, रवींद्र जडेजा फिट हो चुके हैं और आने वाले समय में अक्षर के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाए रखना आसान नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte nejlepší tipy a triky pro zlepšení vašeho každodenního života na našem webu! Prozkoumejte naše lifestylové články o varení, kutilství a zahradničení a objevte nové nápady, recepty a inspiraci pro váš domov. Užijte si každý den s našimi užitečnými články a začněte žít plněji už dnes! Dešťová zkouška: Proč bombardéry B-2 za 2 miliardy dolarů Jak vyprat zašpiněné Jak zavřít okurky v chilli 5 způsobů, jak Nejlepší tipy pro vaši kuchyni, zahradu a každodenní život. Najděte užitečné rady a triky pro vaše domácnosti a začněte tvořit úžasné pokrmy a zahradu svých snů ještě dnes!