खेल

लक्ष्य सेन ने किया पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे

बर्मिंघम
विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक के और ज्यादा करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टरफाइनल में लक्ष्य को वाकओवर मिला। चीन के लू गुआंग जू ने शुक्रवार (18 मार्च) को होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया। सेमीफाइनल में पहुंचकर लक्ष्य ने कांस्य पदक पक्का कर लिया है।

सेमीफाइनल में लक्ष्य का सामना मलेशिया के ली जी जिया या जापान के केंटो मोमोटा से होगा। दूसरी ओर, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल की बाधा को पार करने में विफल रही। दोनों को इंडोनेशिया के मार्कस फर्नाल्डी गिदोन और केविन संजय सुकामुल्जो ने 47 मिनट में 24-22, 21-17 से हरा दिया।

दूसरी ओर, पी गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की भारतीय जोड़ी ने ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 के महिला युगल क्वार्टरफाइनल में उलटफेर किया है। दोनों ने ली सोही और शिन सेउंगचन की दक्षिण कोरियाई जोड़ी को 14-21, 22-20, 21-15 से हराया। गायत्री और त्रिसा की जोड़ी 46वें रैंक पर है। वहीं, ली सोही और शिन सेउंगचन की जोड़ी दुनिया में दूसरे स्थान पर है। पी गायत्री गोपीचंद भारत के महान बैडमिंटन खिलाड़ी और कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी हैं।

लक्ष्य ने एंडर्स एंटोनसेन को दी थी शिकस्त
इससे पहले गुरुवार को 20 वर्षीय लक्ष्य सेन ने अपने दूसरे दौर के मैच में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन को 21-16, 21-18 से हराया था। लक्ष्य ने पिछले हफ्ते जर्मन ओपन के फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था। भारतीय शटलर ने एंडर्स एंटोनसेन के खिलाफ शुरू से ही अपनी पकड़ बना रखी थी। उन्होंने पहला गेम आसानी से 21-16 से अपने नाम किया था। इसके बाद लक्ष्य को दूसरे गेम में चुनौती मिली, लेकिन उन्होंने उसे भी पार कर लिया। दूसरे गेम को 21-18 से जीतकर मैच को सीधे गेमों में जीत लिया।

यह मेरे लिए महत्वपूर्ण टूर्नामेंट: लक्ष्य
लक्ष्य ने मैच के बाद कहा था, "मैं वास्तव में अच्छी फॉर्म में हूं और पिछले साल मैंने जो टूर्नामेंट खेले उससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला। इंडिया ओपन की जीत से हौसला मिला था। आप हमेशा ऑल इंग्लैंड में जीतना चाहते हैं क्योंकि इस टूर्नामेंट का एक बड़ा इतिहास है। इसलिए यह मेरे लिए एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और मैं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं।"

सिंधू को मिली हार, साइना बढ़ीं आगे
इस बीच, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को जापान की सयाका ताकाहाशी से 19-21, 21-16, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, साइना नेहवाल ने मौजूदा विश्व चैंपियन और दुनिया की नंबर दो अकाने यामागुची को 50 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 14-21, 21-17, 17-21 से शिकस्त दी। साइना पहले गेम में हार गई थीं, लेकिन उन्होंने दूसरे गेम और तीसरे गेम को आसानी से अपने नाम कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Îmbunătățește-ți viața cu cele mai bune lățeșuri și trucuri! Descoperă rețete delicioase, sfaturi practice și articole utile despre grădinărit pentru a-ți face viața mai ușoară și mai plină de savoare. Intră acum și află cum să fii mai productiv și să trăiești mai sănătos! O furtună magnetică puternică în 6 Curățarea canalizării într-o clipită: Un Unde să tăiați orhideea: o singură greșeală și nu Cum sa scoti Nu poți 7 produse care ajută cu Descoperă cele mai recente și utile trucuri de viață, rețete delicioase și articole practice despre grădinărit pe site-ul nostru! Află cum să-ți faci viața mai ușoară cu ajutorul sfaturilor noastre inteligente și să gătești mâncăruri delicioase pentru tine și familia ta. De asemenea, vei găsi informații utile despre cum să-ți îngrijești grădina și să obții recolte bogate și sănătoase. Nu rata șansa de a descoperi tot ce este mai bun pentru tine și casa ta!